Iran-US Tension: ईरान में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश में बढ़ रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अब एक और चिंताजनक बात सामने आई है। खबरों के अनुसार, ईरान में अमेरिकी द्वारा हमले या सत्ता परिवर्तन का खतरा भी गहराने लगा है।
हजारों की मौत और गिरफ्तारी
अमेरिका में मौजूद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार, देश में चल रहे हिंसा विरोध प्रदर्शनों में अब तक लगभग 2,400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा, 18,000 से भी ज्यादा लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहां के हालात युद्ध जैसे बनते जा रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है।
Iran-US Tension: इब्राहिम लिंकन मध्य पूर्व रवाना
इसके बाद अमेरिका ने भी एक बड़ा कदम उठाया और ईरान पर दबाव बनाने के लिए अपना विशाल एयरक्राफ्ट कैरियर इब्राहिम लिंकन को मध्य पूर्व की ओर रवाना कर दिया है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वर्तमान में ईरान और अमेरिका के बीच रिश्ते खराब चल रहे हैं। दोनों देशों में तनाव साफ देखा जा सकता है। दोनों ही देश लगातार एक-दूसरे को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। युद्ध जैसी स्थिति बनने के कारण ईरान ने अपने एयरस्पेस को पहले ही बंद कर दिया है, जिससे कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों को अपने रूट बदलने पड़े हैं।
ट्रंप पर नया संदेश और चेतावनी
ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को धमकी दी है। पेंसिल्वेनिया में 2024 की चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की एक तस्वीर साझा करते हुए ईरान ने चेतावनी दी कि अगली बार निशाना चूकने की उम्मीद नहीं रखी जाए।

यह प्रसारण ट्रंप द्वारा बार-बार दी जा रही चेतावनियों के बाद सामने आया है। बता दें, ट्रंप ने ईरान से कहा है कि यदि वह आर्थिक संकट या देश के नेतृत्व के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हिंसक कार्रवाई इसी तरह जारी रखता है, तो अमेरिका उसके खिलाफ सैनिक कार्रवाई कर सकता है।







