ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » मिडिल ईस्ट जंग के बीच 2100+ भारतीयों की वतन वापसी: पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित इंदौर के यात्री सुरक्षित लौटे

मिडिल ईस्ट जंग के बीच 2100+ भारतीयों की वतन वापसी: पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित इंदौर के यात्री सुरक्षित लौटे

Israel Iran War:

Israel Iran War: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच मिडिल ईस्ट में फंसे 2100 से ज्यादा भारतीय मंगलवार को 7 विशेष उड़ानों के जरिए स्वदेश लौट आए। क्षेत्र में एयरस्पेस बंद होने के कारण दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट से 250 से अधिक इंटरनेशनल उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनमें दिल्ली से 80+, मुंबई से 107, बेंगलुरु से 42 और चेन्नई से 30 उड़ानें शामिल रहीं।

दुबई-शारजाह में फंसे इंदौर के यात्री लौटे, संजय शुक्ला रहे केंद्र में

दुबई और शारजाह में उड़ान संचालन प्रभावित होने से पिछले चार दिनों से फंसे इंदौर के यात्रियों को आखिरकार राहत मिली। पूर्व विधायक संजय शुक्ला मंगलवार को सुरक्षित इंदौर पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल और आदित्य शर्मा सहित अन्य यात्री भी भारत लौटे।

Israel Iran War:

दुबई से इंदौर लौटे दो पूर्व विधायक, चार दिन बाद मिली राहत

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और एयरस्पेस प्रतिबंधों के चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-इंदौर फ्लाइट IX-256 को 28 फरवरी से लगातार रद्द किया जा रहा था। 3 मार्च को भी उड़ान संचालित नहीं हो सकी, जिससे सैकड़ों यात्रियों को अतिरिक्त दिन होटल में ठहरना पड़ा। कई यात्रियों ने मिसाइल अलर्ट और अनिश्चित हालात का सामना भी किया।

Israel Iran War: अबू धाबी से एक भारतीय परिवार के सुरक्षित दिल्ली पहुंचने पर परिजन ने राहत की सांस 

Israel Iran War: राहत उड़ानें और सरकार की पहल

तनावपूर्ण हालात के बीच एअर इंडिया ने जेद्दा और दुबई के लिए विशेष राहत उड़ानें शुरू की हैं। इंडिगो जेद्दाह से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल उड़ानें संचालित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दो दिनों में 8 खाड़ी देशों के नेताओं से बातचीत कर भारतीयों की सुरक्षा पर चर्चा की। वहीं बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की।

Israel Iran War: कश्मीर में प्रदर्शन

इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के विरोध में जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन जारी हैं। श्रीनगर लगातार दूसरे दिन बंद रहा और प्रशासन ने पाबंदियां लागू रखीं। मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के बीच भारतीयों की सुरक्षित वापसी और राहत संचालन को लेकर सरकार सतर्क है, जबकि हजारों यात्रियों की वतन वापसी जारी है।

यह भी पढे़ : ईरान में बड़ा झटका: नए रक्षा मंत्री की मौत का दावा, एक दिन पहले ही संभाला था पद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल