ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » इजराइल-ईरान जंग का चौथा दिन: 250+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, खाड़ी देशों से चुनिंदा उड़ानें शुरू; PM मोदी की 8 देशों से बातचीत

इजराइल-ईरान जंग का चौथा दिन: 250+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, खाड़ी देशों से चुनिंदा उड़ानें शुरू; PM मोदी की 8 देशों से बातचीत

Israel Iran War:

Israel Iran War: इजराइल-ईरान जंग के चौथे दिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारत के एयर ट्रैफिक पर साफ दिखा। मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट से 250 से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं।
दिल्ली से 80+, मुंबई से 107, बेंगलुरु से 42 और चेन्नई से 30 उड़ानें प्रभावित रहीं।

चुनिंदा उड़ानें शुरू, PV सिंधु लौटीं

हालांकि, सुबह एअर इंडिया की फ्लाइट AI916D दुबई से 149 यात्रियों और 8 केबिन क्रू के साथ दिल्ली पहुंची। इसी फ्लाइट से भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी स्वदेश लौटीं। इंडिगो ने जेद्दाह से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 विशेष उड़ानें संचालित कीं। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मस्कट के लिए सेवाएं शुरू की हैं। एतिहाद, एमिरेट्स और फ्लाईदुबई ने भी सीमित उड़ानें बहाल कीं। अबू धाबी से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, काहिरा और लंदन के लिए रवाना हुईं।

Israel Iran War: एमिरेट्स और एतिहाद ने अस्थायी रोक लगाई

एमिरेट्स ने एयरस्पेस बंद होने के कारण 4 मार्च तक दुबई से सभी उड़ानें रद्द कर दीं। एतिहाद एयरवेज ने भी 5 मार्च तक अबू धाबी से नियमित उड़ानें निलंबित रखने की घोषणा की है। यात्रियों को वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस चेक करने और बिना कन्फर्म टिकट एयरपोर्ट न आने की सलाह दी गई है।

Israel Iran War: मोदी की कूटनीतिक पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान, कुवैत के क्राउन प्रिंस और कतर के अमीर से फोन पर बात कर क्षेत्रीय हालात और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा की। पिछले 48 घंटों में पीएम ने UAE, इजराइल, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर सहित 8 देशों के नेताओं से संवाद किया है।

कश्मीर में प्रदर्शन, सुरक्षा अलर्ट

ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के विरोध में जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन जारी हैं। श्रीनगर दूसरे दिन भी बंद रहा। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों और अफवाहों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जंग के बीच एयरस्पेस बंद होने और क्षेत्रीय अस्थिरता से अंतरराष्ट्रीय यात्रा बुरी तरह प्रभावित हो रही है, जबकि भारत सरकार लगातार नागरिकों की सुरक्षा और कूटनीतिक संवाद पर फोकस बनाए हुए है।

यह भी पढे़ : इजराइल-ईरान जंग का विस्तार: इजराइली सेना लेबनान में घुसी, 30 हजार लोग बेघर; खाड़ी देशों में मिसाइल-ड्रोन हमले तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल