ख़बर का असर

Home » Uncategorized » इजराइल-ईरान जंग का सातवां दिन: ईरान ने मिसाइलों की 22वीं खेप दागी, कुवैत में अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमला

इजराइल-ईरान जंग का सातवां दिन: ईरान ने मिसाइलों की 22वीं खेप दागी, कुवैत में अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमला

Israel Iran War:

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध का आज सातवां दिन है। तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागने का दावा किया है। साथ ही कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर सुसाइड ड्रोन से हमला करने की भी बात कही है।

उन्नत मिसाइलों से इजराइल पर हमला

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बताया कि यह हमला उसके सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4’ के तहत किया गया। इस दौरान खोर्रमशहर-4, खैबर और फत्ताह जैसी उन्नत मिसाइलों से इजराइल के कब्जे वाले इलाकों के अंदरूनी हिस्सों को निशाना बनाया गया।

Israel Iran War: कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन अटैक

ईरानी सेना ने दावा किया कि उसके जमीनी बलों ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बड़े पैमाने पर सुसाइड ड्रोन हमलों से निशाना बनाया। ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक कई विनाशकारी ड्रोन अमेरिकी बेस की ओर भेजे गए हैं। सेना ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में भी ऐसे हमले जारी रह सकते हैं।

Israel Iran War: जंग से जुड़े प्रमुख अपडेट

  • अमेरिका-इजराइल के हमलों में ईरान में 1332 लोगों की मौत।

  • अब तक ईरान में 1300 से ज्यादा हमले, जिनमें 14 मेडिकल सेंटर भी निशाना बने।

  • कई इलाकों में पानी और बिजली की आपूर्ति ठप।

  • इजराइल का दावा ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह किए।

  • ईरान का कहना …कुवैत, बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा।

कुवैत ने भी की हमले की पुष्टि 

कुवैत की सेना ने बताया कि उसके एयरस्पेस में फिर ड्रोन और मिसाइलों से हमला हुआ है। सेना के अनुसार एयर डिफेंस सिस्टम इन हमलों का मुकाबला कर रहे हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मध्यस्थता की कोशिशें शुरू

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि कुछ देश क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इन देशों के नाम नहीं बताए। उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए प्रतिबद्ध है। इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के सिडोन शहर पर हमला किया, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत और 7 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इजराइल का दावा- खामेनेई से जुड़ा बंकर तबाह

इजराइल ने दावा किया है कि उसने तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई से जुड़े एक अंडरग्राउंड बंकर को हवाई हमले में तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 50 लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच दुनिया की नजरें इस संघर्ष पर टिकी हैं, क्योंकि इसका असर वैश्विक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढे़ : “हम फुल टाइम पॉलिटिशियन, वे पार्ट टाइम”- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विपक्ष पर तीखा हमला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल