ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » जंग के बीच ट्रम्प ब्रिटेन से नाराज: ईरान पर हमले के लिए डिएगो गार्सिया बेस की तुरंत मांग, PM स्टार्मर ने 48 घंटे बाद दी अनुमति

जंग के बीच ट्रम्प ब्रिटेन से नाराज: ईरान पर हमले के लिए डिएगो गार्सिया बेस की तुरंत मांग, PM स्टार्मर ने 48 घंटे बाद दी अनुमति

Israel Iran War:

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका और ब्रिटेन के रिश्तों में भी तनाव देखने को मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर नाराजगी जताई है। मामला हिंद महासागर में स्थित ब्रिटेन के सैन्य अड्डे डिएगो गार्सिया को लेकर है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका युद्ध के पहले दिन ही इसी बेस से ईरान पर हमला करना चाहता था, लेकिन ब्रिटेन ने 48 घंटे बाद इसकी अनुमति दी। साथ ही यह शर्त रखी कि अमेरिका केवल ईरान के मिसाइल ठिकानों को ही निशाना बनाएगा। इस देरी पर ट्रम्प ने ब्रिटिश नेतृत्व पर निराशा जताई है।

ईरान का 4 देशों में 6 अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान ने सोमवार को कुवैत, कतर समेत मिडिल-ईस्ट के चार देशों में स्थित छह अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले किए। कुवैत में तीन अमेरिकी फाइटर जेट्स को गलती से दुश्मन विमान समझकर निशाना बनाया गया, हालांकि सभी पायलट सुरक्षित बताए गए हैं। कुछ जेट्स के क्रैश होने की भी खबर है, लेकिन किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई। ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने साफ किया है कि ईरान अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेगा।

Israel Iran War: 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। शुरुआती 30 घंटों में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए। इन हमलों में अब तक 555 लोगों की मौत और 700 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत और 45 के घायल होने की खबर है।

Israel Iran War: खामेनेई और उनकी पत्नी की मौत की पुष्टि

28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग के पहले दिन की बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर सामने आई थी। अब ईरानी सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि उनकी पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह ने भी हालिया संयुक्त अमेरिकी-इजराइली हवाई हमलों में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस बीच क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं।

यह भी पढे़ : ईरान-इजरायल युद्ध ने बढ़ाया वैश्विक तनाव, खाड़ी देशों से लगातार बात कर रहे PM मोदी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल