ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ट्रंप बोले जल्द खत्म होगी जंग, ईरान का पलटवार-“अमेरिका नहीं, हम तय करेंगे युद्ध का अंत”

ट्रंप बोले जल्द खत्म होगी जंग, ईरान का पलटवार-“अमेरिका नहीं, हम तय करेंगे युद्ध का अंत”

Israel-Iran War: पश्चिम एशिया में जारी इजरायल-ईरान युद्ध को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। ईरान की ओर से इस्लामिक क्रांतिकारी गार्ड कोर ने स्पष्ट किया कि जंग कब खत्म होगी, इसका फैसला अमेरिका नहीं बल्कि ईरान करेगा।

रात 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप का बयान

ट्रंप ने फ्लोरिडा के डोरल नेशनल गोल्फ क्लब में रात 3 बजे (भारतीय समयानुसार) प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि युद्ध “बहुत जल्द” खत्म हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों से अपने कई रणनीतिक लक्ष्य हासिल कर लिए गए हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि युद्ध कब तक समाप्त होगा।

ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि अमेरिका ने पहले हमला नहीं किया होता, तो ईरान एक सप्ताह के भीतर अमेरिका, इजरायल और पूरे मध्य-पूर्व पर बड़ा हमला कर सकता था।

Israel-Iran War: ईरान का सख्त जवाब

ट्रंप के बयान के बाद ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि युद्ध का अंत तेहरान तय करेगा। आईआरजीसी के मुताबिक क्षेत्र की रणनीतिक स्थिति और भविष्य अब ईरान की सशस्त्र सेनाओं के हाथ में है और अमेरिकी सेना युद्ध का अंत तय नहीं कर सकती।

युद्ध का 11वां दिन, हमले जारी

इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष अब 11वें दिन में पहुंच चुका है। इजरायल ने ईरान के केंद्रीय इलाकों में कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल सुविधाओं और आईआरजीसी के कमांड सेंटर पर हमले किए हैं। साथ ही लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले जारी रखे हैं।

Israel-Iran War: खाड़ी देशों तक फैला तनाव

संघर्ष का असर खाड़ी देशों तक पहुंच गया है। बहरीन में अमेरिकी नेवी के सलमान पोर्ट पर ड्रोन हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए। कुवैत और यूएई में भी ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आई हैं, जबकि सऊदी अरब में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। अब तक इस संघर्ष में आठ अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है। विशेषज्ञों के मुताबिक युद्ध के कारण वैश्विक तेल कीमतों में तेजी आई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।

ये भी पढ़े… हाईकोर्ट के फैसले से पलटी बाज़ी: मुकेश मल्होत्रा अयोग्य, रामनिवास रावत विधायक घोषित”

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल