ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ईरान-इराक तनाव के बीच गौतमबुद्धनगर प्रशासन अलर्ट: विदेश में रह रहे नागरिकों का विवरण मांगा

ईरान-इराक तनाव के बीच गौतमबुद्धनगर प्रशासन अलर्ट: विदेश में रह रहे नागरिकों का विवरण मांगा

Israel Iran War UP news:

Israel Iran War UP news: ईरान और इराक क्षेत्र में बढ़ते युद्ध जैसे हालात को देखते हुए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर अहम अपील जारी की है। प्रशासन ने जनपद के उन सभी लोगों का विवरण मांगा है, जो इन देशों में रह रहे हैं, काम कर रहे हैं, यात्रा पर गए हैं, वहां फंसे हुए हैं या हाल ही में भारत लौटे हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य विदेश में मौजूद नागरिकों से त्वरित संपर्क स्थापित करना और किसी भी आपात स्थिति में उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है। वर्तमान सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन पहले से तैयारी करना चाहता है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

परिवार और परिचितों की जानकारी देने की अपील

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि यदि उनके परिवार, रिश्तेदार या परिचित ईरान या इराक में मौजूद हैं, तो उनका पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में संबंधित तहसील या उपजिलाधिकारी (SDM) कार्यालय में जल्द जमा कराएं। जानकारी प्रशासन द्वारा तय अन्य माध्यमों से भी साझा की जा सकती है।

Israel Iran War UP news: गोपनीय रखी जाएगी जानकारी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नागरिकों से ली गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और केवल आपातकालीन समन्वय एवं सहायता के लिए ही उपयोग की जाएगी।

Israel Iran War UP news: जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

जानकारी देने के लिए प्रशासन ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं….
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गौतमबुद्धनगर: 9870944876
जिला आपदा विशेषज्ञ: 8145563077

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है। साथ ही आश्वस्त किया है कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन नागरिकों की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढे़ : खामेनेई पर हमले की महीनों पहले से थी तैयारी: CIA-इजरायली एजेंसियों की जॉइंट प्लानिंग से 60 सेकंड में दिया अंजाम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल