ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » लेबनान में जंग तेज, इजरायल के 4 सैनिक मारे गए

लेबनान में जंग तेज, इजरायल के 4 सैनिक मारे गए

लेबनान के दक्षिणी हिस्से में जारी संघर्ष के बीच इजरायल को बड़ा झटका लगा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल का संयुक्त सैन्य अभियान अब आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है।

Israel news: लेबनान के दक्षिणी हिस्से में जारी संघर्ष के बीच इजरायल को बड़ा झटका लगा है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के 4 सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सेना ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि घायलों में एक की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए सैनिकों में कैप्टन नोआम मैडमोनी, स्टाफ सार्जेंट बेन कोहेन और स्टाफ सार्जेंट मैक्सिम एंटिस शामिल हैं। चौथे सैनिक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। सेना ने सभी परिवारों को सूचना दे दी है।

Israel news: ‘रोरिंग लायन’ ऑपरेशन का असर

28 फरवरी से चल रहे ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ के बाद से अब तक लेबनान में लड़ाई के दौरान 9 इजरायली सैनिकों की जान जा चुकी है। वहीं, इस पूरे संघर्ष में अब तक 22 नागरिकों की भी मौत हो चुकी है, जो रॉकेट और मिसाइल हमलों का शिकार बने हैं। हाल ही में उत्तरी इजरायल के नहारिया शहर में हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले में 43 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए। इससे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

नेतन्याहू का बड़ा बयान

Israel news: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल का संयुक्त सैन्य अभियान अब आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। उनके मुताबिक, इस ऑपरेशन का मकसद ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को कमजोर करना है। उन्होंने दावा किया कि अब तक कई मिसाइल ठिकानों, हथियार फैक्ट्रियों और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है, जिससे ईरान की सैन्य ताकत पर असर पड़ा है।

 

ये भी पढ़े: ईरान की बड़ी धमकी: अमेरिकी कंपनियों को बनाया निशाना, मिडिल ईस्ट तनाव खतरनाक मोड़ पर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल