ख़बर का असर

Home » jammu & kashmir » जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 3 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 3 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। बुधवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। चतरू क्षेत्र में पिछले 18 दिनों के भीतर यह पांचवीं मुठभेड़ है। सेना और पुलिस को सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादियों का एक समूह इस इलाके में छिपा हुआ है।

J/k news: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। बुधवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में हुए इन ऑपरेशनों में जैश-ए-मोहम्मद को बड़ा झटका लगा है। उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना ने एक सटीक ऑपरेशन चलाते हुए जंगल में मौजूद एक गुफा को घेर लिया। गुफा के अंदर छिपे आतंकियों पर ग्रेनेड से हमला किया गया, जिसमें दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर मावी भी शामिल है, जो लंबे समय से इस इलाके में सक्रिय था। वहीं, किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में भी बुधवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सेना ने एक और आतंकी को ढेर कर दिया। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

J/k news: 18 दिनों में पांचवीं मुठभेड़

J/k news: चतरू क्षेत्र में पिछले 18 दिनों के भीतर यह पांचवीं मुठभेड़ है। सेना और पुलिस को सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादियों का एक समूह इस इलाके में छिपा हुआ है। इसी के चलते घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा, “एक आतंकवादी को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है। अभियान अभी जारी है।”

 

ये भी पढ़ें: गुजरात में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 लोग हिरासत में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल