ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » Jewellery Robbery: मुर्शिदाबाद में पुलिस की बड़ी कामयाबी, ज्वेलरी डकैती मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

Jewellery Robbery: मुर्शिदाबाद में पुलिस की बड़ी कामयाबी, ज्वेलरी डकैती मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद जिले में एक महीने पहले हुई ज्वेलरी शॉप डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में बदायूं गैंग से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूटी गई संपत्ति की बरामदगी की कोशिश कर रही है।
ज्वेलरी डकैती का खुलासा

Jewellery Robbery: मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना इलाके के मदना क्षेत्र में करीब एक महीने पहले हुई ज्वेलरी शॉप डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से जुड़े कुख्यात बदायूं गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

योजनाबद्ध तरीके से की गई डकैती

पुलिस के मुताबिक, 29 नवंबर को आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर सूती थाना क्षेत्र के मदना इलाके में स्थित एक सोने की दुकान में डकैती की थी। इस दौरान उन्होंने बड़ी मात्रा में सोने के गहने और नकद रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद से ही सूती थाना पुलिस लगातार जांच में लगी हुई थी।

Jewellery Robbery: ज्वेलरी डकैती का खुलासा
ज्वेलरी डकैती का खुलासा

Jewellery Robbery: झारखंड से गिरफ्तारी

तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी मिली। इसके बाद झारखंड के पाकुड़ थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान पर छापेमारी कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम सुनील सिंह, विजय सिंह, श्याम सुंदर, सोनी, प्रियंका और रूबी हैं। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

तीन महिलाएं भी शामिल

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि डकैती से जुड़ी और जानकारी मिल सके और लूटी गई संपत्ति को बरामद किया जा सके। इस कार्रवाई के बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है।

जंगीपुर पुलिस जिले के एसपी अमित कुमार साउ ने जानकारी दी कि इस डकैती के मामले में तीन महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में और कौन-कौन शामिल था, इसका पता लगाने के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।

Report By: Pijush

ये भी पढ़े…नए साल की पवित्र शुरुआत: जनवरी 2026 में माघ मास और महापर्वों का अद्भुत संयोग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल