ख़बर का असर

Home » राजनीति » राहुल गांधी को लेकर कंगना का बड़ा बयान

राहुल गांधी को लेकर कंगना का बड़ा बयान

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को संसद के बाहर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कंगना ने कहा कि राहुल का व्यवहार महिलाओं को असहज करता है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद जैसी जगह पर इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है।

Kangna ranaut: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को संसद के बाहर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कंगना ने कहा कि राहुल का व्यवहार महिलाओं को असहज करता है। उनके मुताबिक, राहुल “टपोरी” स्टाइल में आते हैं और लोगों से तू-तड़ाक में बात करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल को अपनी बहन प्रियंका गांधी से सीखना चाहिए, जिनका व्यवहार बेहतर है।

चाय-नाश्ता विवाद से बढ़ा मामला

यह बयान 12 मार्च को संसद परिसर में राहुल गांधी के चाय-नाश्ता करने वाले विवाद के बाद आया है। इस मुद्दे पर 84 पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, 116 पूर्व सैनिकों और 4 वकीलों ने ओपन लेटर लिखकर राहुल से माफी की मांग भी की है।

Kangna ranaut: कांग्रेस का पलटवार

कंगना के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस सांसद एस. ज्योतिमणि ने कहा कि कंगना की भाषा उनके व्यक्तित्व को दिखाती है और उन्हें राहुल गांधी पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

पंजाब कांग्रेस की प्रतिक्रिया

वहीं पंजाब कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि कंगना को संसद कोई फिल्म स्टूडियो लगती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यहां अभिनय करने नहीं, बल्कि जनता की आवाज उठाने आते हैं।

Kangna ranaut: शिवसेना सांसद का बचाव

शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कंगना के बयान को गलत बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं का सम्मान करते हैं और उनके साथ काम करने का उनका अनुभव सकारात्मक रहा है।

देवगौड़ा ने जताई चिंता

इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने भी राहुल गांधी के व्यवहार पर चिंता जताई है। उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संसद की मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

अमित शाह का हमला

Kangna ranaut: उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद जैसी जगह पर इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है।

 

ये भी पढ़े: ईरान को भारत की मदद, युद्ध के बीच पहुंची पहली मेडिकल खेप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल