ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » karawal Nagar News: नए वर्ष की शुरुआत में करावल नगर बनेगा वृंदावन! क्षेत्र में गूंजेगी भक्ति की ध्वनि

karawal Nagar News: नए वर्ष की शुरुआत में करावल नगर बनेगा वृंदावन! क्षेत्र में गूंजेगी भक्ति की ध्वनि

Karawal Nagar News

Karawal Nagar News: दिल्ली के करावल नगर क्षेत्र में नववर्ष 2026 की शुरुआत दिव्यता और भक्ति के अद्भुत संगम के साथ होने जा रही है। श्री श्याम प्रेमी मित्र मंडल रामा गार्डन के तत्वावधान में 5, 6 और 7 जनवरी 2026 को श्री भक्तमाल कथा का विशाल धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस पावन कार्यक्रम में सम्पूर्ण क्षेत्र को वृंदावन जैसी भक्तिमय अनुभूति कराने की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

4 जनवरी 2026 को भव्य कलश यात्रा

कथा से एक दिन पहले यानी 4 जनवरी 2026 सुबह 10 बजे से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं और श्रद्धालुओं की विशाल शोभायात्रा धार्मिक ध्वजों, मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन के साथ निकलेगी, जो पूरे क्षेत्र के माहौल को आध्यात्मिकता से आलोकित करेगी।

Karawal Nagar News: बाबा श्री चित्र-विचित्र जी महाराज

इस दिव्य कथा का रसपान कराने के लिए प्रसिद्ध संत बाबा श्री चित्र-विचित्र जी महाराज पधार रहे हैं। उनके वाणी अमृत, मधुर भजनों और भक्तिमय व्याख्यानों से यह आयोजन भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनने वाला है।

श्री श्याम प्रेमी मित्र मंडल रामा गार्डन
                                                                           श्री श्याम प्रेमी मित्र मंडल रामा गार्डन

आयोजन स्थल

सरदार पटेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करावल नगर, दिल्ली-94 है। आपको बता दें कि इस विशिष्ट कार्यक्रम की तैयारियों में श्री श्याम प्रेमी मित्र मंडल रामा गार्डन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक भी आयोजन में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

Karawal Nagar News: आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा पूरा क्षेत्र

कथा के दौरान प्रतिदिन भजन संध्या, झांकी दर्शन, और दिव्य दर्शन की व्यवस्था रहेगी। आयोजक मंडल के अनुसार यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक एकता का संदेश देने वाला महोत्सव होगा। वहीं करावल नगर के लिए यह आयोजन केवल आस्था का पर्व नहीं बल्कि समाज को जोड़ने वाला दुर्लभ अवसर है। श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में शामिल होकर पावन कथा के पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़े… Putin India Visit: PM मोदी की दो टूक बोले- ‘आतंकवाद के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है रूस-भारत’

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल