ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » नहीं रहे केजीएफ के ‘चाचा’, लंबी बीमारी से जूझते हुए अभिनेता हरीश राय ने दुनिया को कहा अलविदा; फैंस की आंखे नम!

नहीं रहे केजीएफ के ‘चाचा’, लंबी बीमारी से जूझते हुए अभिनेता हरीश राय ने दुनिया को कहा अलविदा; फैंस की आंखे नम!

हरीश राय

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। मशहूर अभिनेता हरीश राय अब इस दुनिया में नहीं रहे, जिन्होंने केजीएफ फिल्म में यश के चाचा का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। लंबे समय से बीमारी से जूझते हुए उन्होंने सोमवार को आखिरी सांस ली। उनके जाने की खबर से साउथ सिनेमा के प्रशंसकों और कलाकारों में गहरा शोक है।

बिगड़ रही थी तबीयत

हरीश राय का नाम उन कलाकारों में आता है, जिन्होंने पर्दे पर छोटे किरदारों को भी बड़ी गहराई से जिया। ‘ओम’ फिल्म में उन्होंने “डॉन राय” बनकर जबरदस्त पहचान बनाई थी। पिछले कुछ सालों से वे गंभीर थ्रोट कैंसर से पीड़ित थे। यह बीमारी धीरे-धीरे उनके पेट तक फैल गई थी, जिससे उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

नहीं हारी हिम्मत

बीमारी के बावजूद हरीश ने हिम्मत नहीं छोड़ी। कुछ महीने पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हालत के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इलाज बहुत महंगा है और अब उनके बस से बाहर हो रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक इंजेक्शन की कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है और पूरे इलाज का खर्च करीब 70 लाख रुपये तक जा सकता है।

हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर गोपी गौडू ने उनसे मुलाकात की थी। उस मुलाकात का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हरीश राय लोगों से आर्थिक मदद की अपील करते नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि वे ठीक होकर फिर से फिल्मों में लौटना चाहते हैं, लेकिन इलाज का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है।

यश हमेशा साथ खड़ा रहेगा

जब उनसे पूछा गया कि क्या केजीएफ के स्टार यश उनकी मदद कर रहे हैं, तो हरीश ने मुस्कुराते हुए कहा था, “यश पहले भी मेरे लिए बहुत कुछ कर चुका है, लेकिन मैं हर बार किसी से मदद नहीं मांग सकता। अगर उसे मेरी हालत का पता चला, तो यकीन मानिए वो जरूर साथ खड़ा होगा।”
उन्होंने ये भी बताया था कि उन्होंने अपने परिवार से कहा है कि अगर उनके साथ कुछ हो जाए तो वे यश से संपर्क करें, “वो पीछे नहीं हटेगा,” उन्होंने कहा था।

हर किरदार में डाल दी थी जान

करीब तीन दशक के करियर में हरीश राय ने कई शानदार फिल्में कीं। ‘समारा’, ‘जोड़ी हक्की’, ‘बैंगलोर अंडरवर्ल्ड’, ‘नल्ला’, ‘राज बहादुर’, ‘संजू वेड्स गीता’, और ‘केजीएफ चैप्टर 1 और 2’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।

फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

उनके निधन की खबर के बाद कन्नड़ सिनेमा में शोक की लहर है। उनके सहकर्मी और प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।हरीश राय भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका अभिनय, उनकी सादगी और उनकी आवाज हमेशा याद रहेगी।

Written By Sanjucta.

Read More: मंगलुरु में इंस्टाग्राम बाबा ने उड़ाए 78 लाख, समस्याएं सुलझाने के नाम पर करता था साइबर फ्रॉड; पुलिस ने किया गिरफ्तार

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल