ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » गोण्डा में बोले कीर्तिवर्धन सिंह: भारत की अर्थव्यवस्था पर दुनिया की नजरें क्यों टिक गईं?

गोण्डा में बोले कीर्तिवर्धन सिंह: भारत की अर्थव्यवस्था पर दुनिया की नजरें क्यों टिक गईं?

Kirtivardhan Singh: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा है कि आज पूरी दुनिया भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और वैश्विक ताकत को स्वीकार कर चुकी है। गुरुवार को गोण्डा के जयमहल पहुंचे मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है, बल्कि उसकी सैन्य क्षमता और वैश्विक साख भी लगातार बढ़ी है।

अमेरिका से लेकर यूरोप तक भारत की बढ़ती स्वीकार्यता

भारत के प्रति अमेरिका के रुख पर टिप्पणी करते हुए कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के साथ “बड़ी डील” की बात कहना इस बात का संकेत है कि विश्व भारत को एक मजबूत शक्ति के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और सैन्य बल इतने सशक्त हैं कि कोई भी देश उसे हल्के में नहीं ले सकता।

Kirtivardhan Singh: टैरिफ की धमकियों से भारत को नुकसान नहीं

विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि जो देश भारत पर टैरिफ लगाने की बात करते हैं, उन्हें भी यह समझ आ गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है कि ऐसे कदमों से उसे कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अफ्रीका महाद्वीप, दक्षिणी देश और यूरोपीय यूनियन सहित कई देश भारत के साथ आयात-निर्यात को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका या कोई अन्य देश यह न समझे कि भारत की अर्थव्यवस्था किसी एक देश पर निर्भर है।

भारत पर दुनिया का भरोसा

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिस पर पूरी दुनिया भरोसा करती है, क्योंकि भारत ने कभी किसी दूसरे देश पर कब्जा करने या आक्रमण करने की नीति नहीं अपनाई। भारत किसी आतंकी गतिविधि में शामिल नहीं रहा और हमेशा शांति व सहयोग के मार्ग पर चला है।
उन्होंने कहा कि अफ्रीका, एशिया और यूरोप- हर जगह भारत को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखा जाता है।

Kirtivardhan Singh: प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक सम्मान

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैश्विक स्तर पर एक प्रभावशाली और सम्मानित नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं। दुनिया के तमाम देश उनके नेतृत्व, विचार और निर्णयों को गंभीरता से लेते हैं और उनका आदर करते हैं।

कानून-व्यवस्था सबसे ऊपर

प्रयागराज मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का रथ रोके जाने के मामले पर मंत्री ने प्रशासन का बचाव किया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति से ऊपर कानून-व्यवस्था है। कीर्तिवर्धन सिंह ने स्पष्ट किया कि अगर जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग ही नियमों का उल्लंघन करने लगें, तो जनता में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का साथ देना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी का कर्तव्य है।

Kirtivardhan Singh: व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से ऊपर व्यवस्था

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत शान-शौकत से अधिक जरूरी देश की व्यवस्था है। मंत्री ने कहा कि अगर कानून-व्यवस्था के कारण किसी कदम को रोका गया है, तो उसे धर्म या व्यक्ति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

ये भी पढ़े… FTA पर निर्णायक मोड़! 25 जनवरी से भारत दौरे पर EU के दो शीर्ष नेता, 16वें शिखर सम्मेलन में होंगे बड़े फैसले

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल