ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » Lakhimpur Kheri: जिले में मिसाल बने BLO, सम्मानित कर एसडीएमों ने बढ़ाया मनोबल

Lakhimpur Kheri: जिले में मिसाल बने BLO, सम्मानित कर एसडीएमों ने बढ़ाया मनोबल

Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा किए गए शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण कार्य की सराहना करते हुए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों में सम्मान समारोह आयोजित किए गए। ग्राम, गली और घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करने वाले इन कर्मठ बीएलओ को प्रशासन ने लोकतांत्रिक व्यवस्था का ‘सच्चा सेनानी’ बताया। जिले की आठों विधानसभा से तीन-तीन बीएलओ का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

लखीमपुर विधानसभा में छह बीएलओ सम्मानित

एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र 142 लखीमपुर में बीएलओ पूनम अवस्थी (बूथ 365), बल सिंह यादव (बूथ 309) और अमित कुमार तिवारी (बूथ 380) को सम्मानित किया। इसी प्रकार, एसडीएम अर्चना ओझा ने विधानसभा 140 श्रीनगर में बीएलओ श्वेता मिश्रा (बूथ 104), सुनील कुमार (बूथ 105) और पदमा पांडे (बूथ 106) को शत-प्रतिशत SIR कार्य पूरा करने पर सम्मान प्रदान किया।

Lakhimpur Kheri: तीन बीएलओ ने बढ़ाया मान

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम मोहम्मदी ने विधानसभा मोहम्मदी के बूथ 125 की बीएलओ श्रीमती सोनिया, बूथ 209 के आमिर खान और बूथ 11 के सरनाम सिंह को उत्कृष्ट मैपिंग कार्य के लिए प्रमाणपत्र, शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया।

ज़िले में मिसाल बने बीएलओ
                                                                              ज़िले में मिसाल बने बीएलओ

गोला, कस्ता, पलिया, धौरहरा और निघासन में भी मिला सम्मान

गोला गोकर्णनाथ (139): एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बीएलओ सोमवारी लाल, मनीषा देवी और हसीब खां को SIR कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने पर सम्मानित किया।
धौरहरा: एसडीएम शशिकांत मणि ने बूथ 12 के पवन कुमार, बूथ 159 के शैलेन्द्र कुमार और बूथ 200 के पंकज कुमार को सम्मानित किया।
कस्ता: एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने बूथ 186 के राजेश कुमार, बूथ 200 के फिरोज अख्तर खान और बूथ 201 के अब्दुल सत्तार खां को सम्मान पत्र प्रदान किया।
पलिया: बूथ 10 की बीएलओ राजमती, बूथ 29 के रामफूल राना और बूथ 32 की सावित्री राना को SIR कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने पर सम्मान मिला।

वहीं जिला प्रशासन ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव है, और बीएलओ की मेहनत इस प्रक्रिया को मजबूत बनाती है। सम्मान समारोहों का उद्देश्य इन कर्मठ कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना है।

Report By: संजय कुमार राठौर  

ये भी पढ़े… Parliament Winter Session: संचार साथी ऐप विवाद पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार, तगड़े जवाब से विपक्ष की बोलती बंद कर दी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल