ख़बर का असर

Home » बिहार » एक्शन में नजर आए डिप्टी सीएम सिन्हा, भू-माफियाओं के खिलाफ नकेल कसने के आदेश

एक्शन में नजर आए डिप्टी सीएम सिन्हा, भू-माफियाओं के खिलाफ नकेल कसने के आदेश

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

Lakhisarai News: लखीसराय शहर स्थित नगर भवन में सोमवार को आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, सचिव जय कुमार सिंह, जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार समेत जिले के सभी अंचलाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

एक्शन में दिखे डिप्टी सीएम

कार्यक्रम में जिले के सभी सातों अंचलों से फरियादियों ने भाग लिया। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा संवाद के दौरान काफी एक्शन में दिखे। उन्होंने दाखिल खारिज, परिमार्जन, मापी, लोक भूमि पर अतिक्रमण और भूमि विवाद मामलों की सुनवाई खुद की। उन्होंने आवेदकों से उनकी समस्याएं पूछीं और अंचलाधिकारी एवं कर्मचारियों को आमने-सामने बैठाकर समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने सीओ और कर्मचारियों की मौजूदगी में मामले की गहनता से जांच की और यह सुनिश्चित किया कि किसी भी लापरवाही को नजरअंदाज न किया जाए। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी फरियादी के मामलों को पंद्रह दिनों के अंदर हल किया जाए। इसके अलावा, अधिकारियों की लापरवाही सामने आने पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने का भी आदेश दिया।

Lakhisarai News: भूमि माफिया के खिलाफ नकेल कसने के आदेश

डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि भूमि माफिया और बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए विभाग को विशेष सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि लखीसराय जिले को राजस्व मॉडल जिला बनाने का उद्देश्य है, ताकि भूमि मामलों में पारदर्शिता और त्वरित निपटान सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर प्रधान सचिव सीके अनिल ने भी लोगों से अपील की कि वे इस जनकल्याण संवाद में भाग लेकर अपने मामलों का समाधान कराएं और इसका अधिकतम लाभ उठाएं। अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ यह कार्यक्रम आम जनता और प्रशासन के बीच एक प्रभावी संवाद साबित हुआ।

Report BY: संतोष कुमार गुप्ता

ये भी पढ़े… भागलपुर को मिला नया प्रमंडलीय आयुक्त, अवनीश कुमार ने संभाला पदभार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल