ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » गैस की किल्लत के बीच घर बैठे ऐसे करें सिलेंडर बुक

गैस की किल्लत के बीच घर बैठे ऐसे करें सिलेंडर बुक

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण रसोई गैस की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। UMANG के अलावा PhonePe, Google Pay और BHIM UPI जैसे ऐप्स के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है। PhonePe: ऐप में जाकर Recharge & Pay Bills विकल्प चुनें।

LPG Cylinder Booking: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण रसोई गैस की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर ठग भी सक्रिय हो गए हैं, जो फर्जी विज्ञापन और मैसेज भेजकर गैस बुकिंग के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए गैस सिलेंडर बुक करते समय केवल आधिकारिक तरीकों का ही इस्तेमाल करें। आमतौर पर गैस सिलेंडर बुक करने के लिए उपभोक्ता अपनी गैस कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल या मैसेज कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी सिलेंडर बुक कराया जा सकता है। नियमों के मुताबिक बुकिंग के करीब ढाई दिन के भीतर कंपनी आपके घर तक गैस सिलेंडर की डिलीवरी कर देती है।

LPG Cylinder Booking: UMANG ऐप से ऐसे करें गैस बुकिंग

स्मार्टफोन यूजर्स केंद्र सरकार के UMANG ऐप के जरिए भी आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें और लॉग-इन करें। अगर आप नए यूजर हैं तो मोबाइल नंबर और आधार की मदद से अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद होम स्क्रीन के सर्च बार में अपनी गैस कंपनी का नाम लिखें और Book Cylinder / Refill Order वाले विकल्प को चुनें। फिर कस्टमर आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर ऑर्डर कन्फर्म करें और पेमेंट कर दें।

UPI ऐप से भी हो सकती है बुकिंग

LPG Cylinder Booking: UMANG के अलावा PhonePe, Google Pay और BHIM UPI जैसे ऐप्स के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है। PhonePe: ऐप में जाकर Recharge & Pay Bills विकल्प चुनें। यहां LPG Cylinder पर क्लिक करें, गैस कंपनी सेलेक्ट करें और कस्टमर आईडी डालकर पेमेंट करें। BHIM UPI: होम स्क्रीन पर Bill Pay में जाएं, फिर Utility Bills में LPG Cylinder चुनें। इसके बाद गैस कंपनी और कस्टमर आईडी या मोबाइल नंबर डालकर पेमेंट कर दें।Google Pay: ऐप में Bills सेक्शन में जाकर LPG Cylinder का विकल्प चुनें। कस्टमर आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें और पेमेंट करते ही बुकिंग पूरी हो जाएगी। इन आसान तरीकों की मदद से आप बिना गैस एजेंसी जाए घर बैठे ही सुरक्षित तरीके से LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: LPG की पैनिक बुकिंग से बढ़ी टेंशन! सरकार ने कहा- स्टॉक पूरा है, अफवाहों से बचें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल