ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » वैश्विक संकट में भारत पूरी ताकत के साथ: पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान

वैश्विक संकट में भारत पूरी ताकत के साथ: पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान

LPG Gas Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान और इजरायल- अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव के बाद उत्पन्न संकट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक संकट से निपटने में भारत कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है।

पीएम मोदी का सोशल मीडिया बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने कहा, “आज युद्ध के चलते जो वैश्विक संकट बना है, उससे निपटने में भारत कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है।” उन्होंने एलपीजी आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैनिक क्रिएट करने की कोशिश कर रहे हैं और अपना एजेंडा चला रहे हैं। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि इस समय वे इस पर राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन यह प्रयास न केवल लोगों को भ्रमित कर रहा है, बल्कि देश को भी नुकसान पहुँचा रहा है।

LPG Gas Crisis: वैश्विक संकट और भारत की तैयारी

पीएम मोदी ने कहा कि इस संकट का प्रभाव हर देश पर पड़ा है। भारत सरकार इस चुनौती का सामना करने के लिए सप्लाई चेन और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों कई देशों के शीर्ष नेताओं से इस विषय पर बातचीत हुई और भारत निरंतर उपाय कर रहा है ताकि आपूर्ति बाधाओं को पार किया जा सके।

आत्मनिर्भरता पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह संकट फिर से दिखाता है कि किसी भी देश के लिए आत्मनिर्भर होना कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने दोहराया कि पिछले वर्षों में भारत ने ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए योजनाबद्ध और होलिस्टिक प्रयास किए हैं।

LPG Gas Crisis: जनता का हित सर्वोपरि

पीएम मोदी ने कहा, “मैं फिर दोहराता हूँ, जहां तक सरकार का प्रश्न है, हम किसी भी प्रकार के प्रयास में कोई कमी नहीं आने देंगे। हमारे हर निर्णय में जनता का हित सर्वोपरि रहेगा।”

ये भी पढ़े… LPG संकट के बीच बड़ा खुलासा! देश में गैस सिलेंडरों का असली आंकड़ा क्या है? जानिए पूरी सच्चाई

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल