ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली में गैस की किल्लत, गोविंदपुरी में लोगों की लंबी कतारें और ब्लैक मार्केट का असर

दिल्ली में गैस की किल्लत, गोविंदपुरी में लोगों की लंबी कतारें और ब्लैक मार्केट का असर

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों का असर अब दिल्ली तक पहुंच गया है। युद्ध के चलते गैस की अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गैस एजेंसी के कर्मचारी ऑफ़ द रिकॉर्ड बताते हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है। "सभी को बुकिंग की तारीख के अनुसार सिलेंडर मिल रहा है।

Lpg shortage: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों का असर अब दिल्ली तक पहुंच गया है। युद्ध के चलते गैस की अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में गैस गोदामों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग गईं। दिल्ली पुलिस की निगरानी में सिलेंडर का वितरण हो रहा है, लेकिन लोगों का कहना है कि बुकिंग होने के बावजूद उन्हें समय पर गैस नहीं मिल रही। गैस एजेंसी के कर्मचारियों का कहना है कि कोई कमी नहीं है और सिलेंडर बुकिंग की तारीख के अनुसार ही दिए जा रहे हैं।

घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ

गोविंदपुरी के स्थानीय लोग शिकायत कर रहे हैं कि बुकिंग होने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा। गीता बताती हैं, “मैं कल भी आई थी, लेकिन खाली हाथ लौट गई। आज फिर लाइन में खड़ी हूं, उम्मीद है आज चूल्हा जल सके।” चिन्मय कहते हैं, “20 फरवरी को बुकिंग कराई थी, अभी तक सिलेंडर नहीं मिला। नई तारीख दी गई है। घर में गैस खत्म है, समझ नहीं आता क्या करें।” शकुंतला देवी का कहना है, “अगले महीने की तारीख दी जा रही है। बिना गैस के एक महीने तक खाना कैसे बनेगा?” वहीं बंगाली सिंह ने बताया कि उन्होंने हाल ही में बुकिंग कराई थी, लेकिन अब सिलेंडर 29 मार्च को मिलेगा।

Lpg shortage: कालाबाजारी ने बढ़ाई परेशानी

गैस की कमी का फायदा उठाकर ब्लैक मार्केट एक्टिव हो गया है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि अब बाहर गैस रिफिल 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक मिल रही है। मध्यम और गरीब परिवारों के लिए यह महंगा पड़ रहा है।

एजेंसी का बयान

Lpg shortage: गैस एजेंसी के कर्मचारी ऑफ़ द रिकॉर्ड बताते हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है। “सभी को बुकिंग की तारीख के अनुसार सिलेंडर मिल रहा है। भीड़ उन लोगों की है, जिनकी बुकिंग और मिलने की तारीख में अंतर है। धैर्य रखें, सभी को गैस मिलेगी।” दिल्ली के कई इलाकों में लोग गैस के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। सरकार और एजेंसियों ने लगातार भरोसा दिलाया है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाह और ब्लैक मार्केट की वजह से लोगों की परेशानियाँ बढ़ गई हैं।

 

ये भी पढ़ें: गैस संकट पर सरकार का बड़ा बयान, 29 राज्यों में कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल