Gupt Navratri 2026: साल की पहली नवरात्रि जिसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं जल्द ही शुरू होने वाली है। यह नवरात्रि माघ के महीने में मनाई जाती है। नवरात्रि के अवसर पर 10 देवियों की पूजन होती है।
साल में चार बार नवरात्रि मनाने की परंपरा
सनातन संस्कृति में कुल 4 बार नवरात्रि को मनाया जाता है। जिसमें 2 बार गुप्त नवरात्रि, एक शारदीय और एक चैत्र नवरात्रि है। गुप्त नवरात्रि अषाढ़ और माघ के महीने में आती है।
पंचांग के मुताबिक, माघ के महीने में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 जनवरी 2026 को देर रात 1:21 बजे से शुरू हो जाएगी। जो 20 जनवरी 2026 को आधी रात 2:14 बजे तक रहने वाली है। इसीलिए माघ महीने की गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ 19 जनवरी 2026 हो जाएगा।

Gupt Navratri 2026: घटस्थापना का धार्मिक महत्व
नवरात्रि पर कलश स्थापना या घटस्थापना का बहुत महत्व होता है। मान्यता है कि घटस्थापना करने का मतलब मां दुर्गा को अपने घर में आमंत्रित करना है। जो भी व्यक्ति नवरात्रि के अवसर पर विधि विधान से पूजन करने के साथ कलश की स्थापना करते हैं उन पर माता की कृपा बनी रहती है।
गुप्त नवरात्रि पर घटस्थापना के लिए 19 जनवरी 2026 को प्रातः 7:15 बजे से 10:58 बजे तक का शुभ मुहूर्त है। वही अभिजीत मुहूर्त की बात करे तो 19 जनवरी को दोपहर 12:27 मिनट से 1:12 मिनट तक रहने वाला है।
Disclaimer: यह लेख जानकारी के उद्देश्य से साझा किया गया है, इसमें दी गई जानकारी लोक मान्यताओं केअनुसार है।
ये भी पढ़े… रालोद छोड़ आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए राव केसर






