Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » रालोद छोड़ आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए राव केसर

रालोद छोड़ आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए राव केसर

Up news: सहारनपुर की राजनीति में बड़ा उलट फेर, RID अलविदा, आजाद समाज पार्टी में रखा कदम, (राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिलाध्यक्ष राव केसर ने अब रालोद को अलविदा कहकर आजाद समाज पार्टी ज्वाइन की)। राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष राव केसर ने सोमवार को अपने कई साथियों के साथ रालोद को अलविदा कह दिया। उन्होंने दिल्ली स्थित चंद्रशेखर आजाद के आवास पर पहुंचकर औपचारिक रूप से आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस जॉइनिंग को रालोद और पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Up news: जॉइनिंग के पीछे नाराजगी और समर्थन

बताया जा रहा है कि राव केसर जिला अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से पार्टी से नाराज चल रहे थे और पार्टी कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हो रहे थे। जॉइनिंग के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने रालोद छोड़कर आए सभी नेताओं का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस पूरे घटनाक्रम में ननौता चेयरमैन अफजल खान की अहम भूमिका बताई जा रही है।

चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व पर जताया भरोसा

Up news: पार्टी में शामिल होने के बाद राव केसर ने कहा कि देश में सांप्रदायिकता अपने चरम पर है और ऐसे समय में चंद्रशेखर आजाद सड़क से लेकर संसद तक किसानों, युवाओं, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को बेखौफ होकर उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कई विपक्षी नेता चुप थे, तब चंद्रशेखर आजाद ने इन मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाई।

 

Report By: Deepak Tiwari

 

यह भी पढ़ें: बदायूं में ड्यूटी के दौरान सब-इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत