ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » संजय राउत पर प्रियंका चतुर्वेदी का हमला, उद्धव ठाकरे के सामने बोले ये शब्द- क्या होगी UBT में फूट !

संजय राउत पर प्रियंका चतुर्वेदी का हमला, उद्धव ठाकरे के सामने बोले ये शब्द- क्या होगी UBT में फूट !

Maharashtra News: शिवसेना (UBT) की हालिया बैठक में एकजुटता के संदेश के बीच अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए। बैठक की अध्यक्षता उद्धव ठाकरे ने की, जहां उन्होंने सांसदों को भरोसा दिलाया कि पार्टी एकजुट है और विपक्ष के दावों में कोई सच्चाई नहीं है।

राज्यसभा सीट पर बढ़ा दबाव

सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से सीट की मांग ने माहौल को और जटिल बना दिया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर दबाव बनाया, जिस पर उद्धव ठाकरे ने साफ कहा कि इस विषय पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बात की जाए।

Maharashtra News: प्रियंका चतुर्वेदी का विरोध

बैठक के दौरान सबसे बड़ा विवाद उस समय सामने आया जब सांसद प्रियंका चतुर्वेदी नाराज हो गईं। उन्होंने खुले तौर पर विरोध जताते हुए संजय राउत के बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि संजय राउत ने शरद पवार का नाम क्यों लिया। इस पर बैठक का माहौल कुछ समय के लिए गरमा गया।

संजय राउत का बचाव

विवाद बढ़ता देख उद्धव ठाकरे ने तुरंत हस्तक्षेप किया और संजय राउत का बचाव किया। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी प्रमुख के तौर पर वही लेंगे और सभी को पार्टी लाइन का पालन करना चाहिए।

Maharashtra News: आदित्य ठाकरे की चुप्पी चर्चा में

बैठक के दौरान आदित्य ठाकरे की चुप्पी भी चर्चा का विषय रही। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा और कुछ नाराज नजर आए। बैठक के बाद कुछ नेताओं ने उनकी सक्रियता को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें पूरे महाराष्ट्र में ज्यादा सक्रिय होना चाहिए।

बैठक के बाद भी खत्म नहीं हुआ असंतोष

बताया जा रहा है कि बैठक खत्म होने के बाद भी पार्टी के अंदर असंतोष बना रहा। कुछ नेताओं ने प्रियंका चतुर्वेदी के प्रदर्शन पर सवाल उठाए, तो कुछ ने संगठन में बदलाव की जरूरत जताई।

यह बैठक जहां पार्टी में एकता का संदेश देने के लिए बुलाई गई थी, वहीं इसने अंदरूनी खींचतान को भी उजागर कर दिया। राज्यसभा चुनाव से पहले उभरे ये मतभेद आने वाले समय में पार्टी की रणनीति और मजबूती पर असर डाल सकते हैं।

ये भी पढ़े… ईरान के लिए चेतावनी: ‘कोई खेल नहीं, ट्रंप करेंगे ‘भयंकर हमला’? व्हाइट हाउस का ईरान को अल्टीमेटम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल