ख़बर का असर

Home » धर्म » मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 के उपाय: साल की आखिरी पूर्णिमा पर कैसे पाएं दिव्य आशीर्वाद

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 के उपाय: साल की आखिरी पूर्णिमा पर कैसे पाएं दिव्य आशीर्वाद

Margashirsha Purnima 2025 Ke Upay के तहत लक्ष्मी-नारायण पूजन करते हुए भक्तों की छवि

Margashirsha Purnima 2025 Ke Upay: पूर्णिमा के दिन को सनातन संस्कृति में बहुत शुभ माना जाता है। हर मास के शुक्लपक्ष की 15वीं तिथि के लिए पूर्णिमा होती है, यानि जिस दिन पूरा चांद निकलता है। इस दिन चंद्र देव के साथ श्री हरि नारायण अथवा मां लक्ष्मी की पूजन करने का बहुत महत्व होता है। कहते है जो भी इस दिन विधि विधान से पूजन करता है उसके मन को शांति मिलती है और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। मार्गशीर्ष यानि अगहन पूर्णिमा साल की अंतिम पूर्णिमा है तो चलिए जानते है इस दिन किए जाने वाले कुछ अचूक उपाय।

Margashirsha Purnima 2025 Ke Upay के तहत लक्ष्मी-नारायण पूजन करते हुए भक्तों की छवि
साल की आखिरी पूर्णिमा का मार्गदर्शन

Margashirsha Purnima: गंगा स्नान का विशेष महत्व

Margashirsha Purnima 2025 Ke Upay: पूर्णिमा पर किसी पविता ताल तीर्थ जा कर स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है, खासकर इस दिन गंगा जी से स्नान करने से सभी दोष दूर हो जाते है। यदि आप सभी पापों से मुक्ति चाहते है और पुण्य की कामना रखते है तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा स्नान अवश्य करें। अगर आपके आस-पास तट नहीं है और आप किसी कारण से पवित्र जल तीर्थ नहीं जा पा रहे है तो अपने नहाने के पानी में गंगाजल मिला लें।

साल की आखिरी पूर्णिमा का मार्गदर्शन
साल की आखिरी पूर्णिमा का मार्गदर्शन

मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न?

Margashirsha Purnima 2025 Ke Upay: मार्गशीर्ष मास भगवान विष्णु को समर्पित होता है इसीलिए इस दिन नारायण की पूजन करने का विशेष महत्व माना जाता है। पूर्णिमा के दिन व्रत रखने का संकल्प लेने के साथ भगवान विष्णु की साधना करनी चाहिए। पूजन के समय श्री हरि नारायण के सहस्त्रनाम का पाठ करने का प्रयास करे।

भगवान विष्णु के साथ इस दिन माता लक्ष्मी की पूजन का भी महत्व है। अगर आप सुख-समृधि की कामना रखते है तो पूर्णिमा के दिन कमल का पुष्प, पीली कौड़ी, कमलगट्टा और गोमती चक्र मां लक्ष्मी की चढ़ाए। इसी के साथ मां के सामने घी का दीपक जलाने के बाद श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और घर में दरिद्रता नहीं होती।

यह भी पढ़ें: विधायक रामेश्वर शर्मा की मौलाना महमूद को नसीहत बोले- ‘औकात में रहकर बात करो…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल