ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » बाजना में पानी के प्लांट से बैटरी-नकदी ले उड़े चोर, पुलिस की पहुंच से दूर…

बाजना में पानी के प्लांट से बैटरी-नकदी ले उड़े चोर, पुलिस की पहुंच से दूर…

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के बाजना इलाके में चोरों ने ब्रजभूमि आरो वाटर प्लांट में दीवार कूदकर चोरी की। चोर गाड़ियों की बैटरियां, करीब 4000 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज ले गए, जबकि भारी जेनरेटर नहीं ले जा सके। स्थानीय लोग गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
Mathura News: बाजना में पानी के प्लांट से बैटरी-नकदी ले उड़े चोर, पुलिस की पहुंच से दूर...

Mathura News: जनपद मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजना इलाके में बीती रात चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक वाटर प्लांट को अपना निशाना बनाया। चोर दीवार कूदकर ‘ब्रजभूमि आरओ वाटर प्लांट’ में दाखिल हुए और हजारों की नकदी समेत कीमती सामान समेट ले गए।

Mathura News: सुबह प्लांट पहुँचने पर फटी रह गईं मालिक की आँखें

यह घटना गौतम बाजना रोड पर प्रहलाद गढ़ी और विनोद डेयरी के पास स्थित प्लांट की है। घटना का खुलासा सोमवार सुबह उस वक्त हुआ जब प्लांट के मालिक देवेन्द्र चौधरी वहां पहुंचे। मुख्य गेट खोलते ही उन्होंने देखा कि अंदर खड़ी गाड़ियों के लॉक टूटे हुए थे और सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था।

Mathura News: गाड़ियों से सामान चोरी, जेनरेटर ले जाने में रहे विफल

चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने वहां खड़ी दो गाड़ियों की बैटरियां निकाल लीं। और गाड़ियों के लॉक तोड़कर उनके अंदर रखे करीब 4000 रुपये नकद और जरूरी कीमती दस्तावेज चोरी कर लिए गए। वही, चोरों ने प्लांट में रखे दो भारी-भरकम जेनरेटरों को भी ले जाने की कोशिश की, लेकिन वजन अधिक होने या किसी आहट के कारण वे उन्हें साथ ले जाने में असफल रहे।

पुलिस की पहुंच से दूर आरोपी

क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की वारदातों से स्थानीय व्यापारियों में रोष है। प्लांट मालिक देवेन्द्र चौधरी ने इस मामले में नजदीकी नौहझील थाने में लिखित तहरीर दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

नोट: स्थानीय निवासी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें…भारत को मिल रही है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल