राजस्थान सरकार ने बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान की घोषणा की, एक लाख वैकेंसी भरी जाएंगी

Rajasthan news:

राजस्थान सरकार ने बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान की घोषणा करते हुए पूरे वर्ष में एक लाख सरकारी पदों पर भर्तियां करने के लिए विस्तृत भर्ती कैलेंडर जारी किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह पहल भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और निष्पक्ष बनाने के साथ-साथ युवाओं को पहले से तैयारी का स्पष्ट रोडमैप देने के लिए की गई है। शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न विभागों में भर्तियों के साथ सरकार ने रोजगार नीति-2026 के तहत 2029 तक 15 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य भी तय किया है।

संत प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे कुमार सानू, लिया आशीर्वाद और मिली खास नसीहत

संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं। समय के साथ उनकी ख्याति लगातार बढ़ती जा रही है। महाराज जी की बातों से सहमत होते हुए कुमार सानू ने नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद लिया।

सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, IIT इंदौर ने विकसित की स्मार्ट AI तकनीक

देश में हर साल सड़क हादसों में हजारों लोगों की जान चली जाती है। हादसों को रोकने के लिए सरकार स्तर पर कई प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है। आईआईटी इंदौर के डायरेक्टर प्रोफेसर सुहास जोशी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और टिकाऊ परिवहन आज की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।

गुटखे ने खोल दी चोरी की पोल, रीवा में ज्वेलरी शॉप लूट का चौंकाने वाला खुलासा

मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा किसी मुखबिर ने नहीं, बल्कि चोर की गुटखे की लत ने कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए चांदी के गहने और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली है।

भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 26 में अब तक 8.8 प्रतिशत बढ़ा

Indian Economy news:

आयकर विभाग के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में अब तक देश का प्रत्यक्ष कर संग्रह मजबूत बना हुआ है। 1 अप्रैल से 11 जनवरी की अवधि में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 8.8 प्रतिशत बढ़कर 18.37 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। कॉरपोरेट और व्यक्तिगत कर संग्रह में बढ़ोतरी के साथ-साथ अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार ने राजस्व को मजबूती दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत आर्थिक वृद्धि और बेहतर कर अनुपालन के चलते आने वाले समय में कर संग्रह की स्थिति और सुदृढ़ रह सकती है।

क्या BJP छोड़ेंगे बृजभूषण शरण सिंह? 2029 चुनाव वाले बयान से मचा सियासी तूफान

उत्तर प्रदेश के दबंग नेता और कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर सियासी सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक  इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि अगर वह जीवित रहे तो 2029 का लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे,

होशियार छात्र से जलन बनी वजह, मुरादाबाद कॉलेज में बीकॉम छात्र को पेट्रोल डालकर जलाने का खुलासा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिन्दू डिग्री कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट सेमिस्टर के छात्र फरहाद अली को उसके ही साथ पढ़ने वाले छात्रों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से पेट्रोल की बोतल, लाइटर और जली हुई पैंट बरामद की गई है।

सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर, 10 ग्राम सोना ₹1.40 लाख के पार

Gold & Silver update

कीमती धातुओं के बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सोना और चांदी दोनों ही ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं, जहां सोना 10 ग्राम पर 1.40 लाख रुपये के पार चला गया, वहीं चांदी 2.56 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक मजबूत वैश्विक मांग और अनिश्चितताओं के चलते यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अफसर बने अतिरिक्त मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रमुख सचिव स्तर के कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) पद पर प्रोन्नत किया है। पदोन्नत किए गए अधिकारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत 2,25,000 रुपये का निश्चित वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स लेवल-17) प्रदान किया गया है।

1 फरवरी को ही पेश होगा आम बजट, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की पुष्टि

Parliament, Budget Session:

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर चर्चा के बाद संसद का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद संसद लगभग एक महीने के अवकाश पर जाएगी। बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा और इसके 2 अप्रैल तक चलने की संभावना है।