Meerut News: सोशल मीडिया पर 10 वाला बिस्कुट कितने का जैसी वायरल रील्स से रातोंरात स्टार बने मेरठ के इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। इस बार झारखंड की एक महिला ने उन पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दावा किया है कि शादाब ने रील्स और मोटिवेशनल वीडियोज़ के नाम पर उसे एक साल तक बंधक रखा, शोषण किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। महिला का कहना है कि इस सिलसिले ने उसकी पूरी ज़िंदगी तबाह कर दी।
पीड़िता चांदनी उर्फ तबस्सुम मूल रूप से झारखंड की रहने वाली हैं। 2017 में वह मेरठ पहुंचीं और मुजफ्फरनगर के सोनू प्रजापति से प्रेम-विवाह कर लिया। शादी के बाद वह इंचौली इलाके में बस गईं। पति के बाहर रहने से आर्थिक तंगी हुई तो चांदनी ने सोशल मीडिया पर रील्स बनाना शुरू किया। फरवरी 2025 में उनकी मुलाकात शादाब जकाती से हुई। शुरुआत में शादाब ने उन्हें काम का लालच दिया और अपनी रील्स में शामिल किया। धीरे-धीरे विश्वास जीतकर उन्हें अपने घर बुलाने लगे।
काम से लेकर धमकियों का सिलसिला
चांदनी के मुताबिक घर आने के बाद सबकुछ उलट गया। शादाब ने उन्हें एक साल तक कैद कर लिया। घर के सारे झाड़ू-पोंछे से लेकर खाना-पानी तक सब काम वसूल लिए। विरोध करने पर शादाब और उनकी पत्नी साजिया ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। गालियां दीं परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस और रसूख का हवाला देकर चुप रहने पर मजबूर किया। 15 जनवरी 2026 को तो हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें बुरी तरह पीटा गया। मानसिक रूप से टूट चुकी चांदनी को पति ने हिम्मत दी। फिर वह इंचौली से बाहर निकलीं और अब न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं।

Meerut News: अश्लील कंटेंट की आड़ में जाल
पीड़िता ने खुलासा किया कि शादाब मोटिवेशनल और कॉमेडी रील्स की आड़ में अश्लील वीडियोज़ बनाता है। उनका दावा है कि वह अकेली नहीं बल्कि कई महिलाओं को इसी तरह फंसाया गया है। डर और बदनामी के कारण बाकी चुप हैं लेकिन चांदनी ने हिम्मत जुटाई है। पहले भी शादाब एक विवादित वीडियो को लेकर पकड़े गए थे जिसमें बच्ची और महिलाओं के साथ आपत्तिजनक बातचीत थी। उसी वीडियो ने उनकी गिरफ्तारी कराई थी। अब सोशल मीडिया की जगमगाती दुनिया के अंधेरे चेहरे ने सवाल खड़े कर दिए हैं क्या फेमस इन्फ्लुएंसर्स के पीछे ऐसी सच्चाई छिपी है?
इस मामले में इंचौली थाने के प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने पुष्टि की कि चांदनी की शिकायत मिल चुकी है। आरोप बेहद गंभीर हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरी पड़ताल के बाद कानूनी कदम उठाए जाएंगे। पीड़िता का पति भी उनका साथ दे रहा है। पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है जिससे शादाब जकाती की फैन फॉलोइंग में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़े… बस्ती में ओवरटेक करने पर युवक ने बस कंडक्टर पर झोंका फायर, बंद खिड़की बनी ढाल, खौफनाक वारदात का वीडियो वायरल







