ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » Miss india: उज्जैन की आयशा सना ने जीता बड़ा खिताब, बन गईं मिस इंडिया पोलैंड 2025

Miss india: उज्जैन की आयशा सना ने जीता बड़ा खिताब, बन गईं मिस इंडिया पोलैंड 2025

MISS INDIA

Miss india: मध्यप्रदेश के उज्जैन की रहने वाली आयशा सना कुरैशी ने Miss India Poland 2025 का ताज अपने नाम कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। आयशा ने मेहनत, फोकस और टैलेंट के दम पर उज्जैन से पोलैंड तक का सफर तय करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। आयशा ने रैंप वॉक, परफॉर्मेंस और सभी कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। मंच पर उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एक्ट भी पेश किया, जिसे काफी सराहना मिली।

Miss india: शिक्षा से लेकर नौकरी तक, उज्जैन से पोलैंड तक का सफर

आयशा ने सेंट पॉल स्कूल, उज्जैन से सेकेंडरी शिक्षा और MIT कॉलेज से इंजीनियरिंग की। 2015 में वह अमेरिका की एक आईटी कंपनी से जुड़ीं और 2019 में नौकरी के सिलसिले में पोलैंड चली गईं। इस समय वे एक बड़ी आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रही हैं।

Miss india: अब करेंगी मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2026 में पोलैंड का प्रतिनिधित्व

23 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में आयशा ने सभी पैरामीटर्स पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और मिस इंडिया पोलैंड 2025 का ताज अपने नाम किया। अब वे न्यूयॉर्क (USA) में होने वाली Miss India Worldwide 2026 में पोलैंड को रिप्रेज़ेंट करेंगी।

बचपन से था ग्लैमर वर्ल्ड का सपना

आयशा के पिता मुक्तदिर खालिद कुरैशी ने बताया कि वह बचपन से ही एक्टिंग और मिस इंडिया जैसे पेजेंट्स का हिस्सा बनने का सपना देखती थीं। पढ़ाई में भी हमेशा आगे रहीं। आज उनकी इस उपलब्धि से नागझिरी स्थित घर पर खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: Raisen Crime Case: रेप केस से गौहरगंज में तनाव, पत्थरबाज़ी के बीच व्यापार बंद, प्रदर्शन उग्र होने की चेतावनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल