ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » मतदान से पहले महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी बढ़त, 6 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी

मतदान से पहले महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी बढ़त, 6 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मजबूत बढ़त बना ली है। नामांकन पत्रों की जांच पूरी होते ही भाजपा के छह उम्मीदवार बिना मुकाबले निर्वाचित घोषित किए गए।

MMC Elections: महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मजबूत बढ़त बना ली है। नामांकन पत्रों की जांच पूरी होते ही भाजपा के छह उम्मीदवार बिना मुकाबले निर्वाचित घोषित किए गए। मतदान से पहले मिली इस सफलता से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है।

कल्याण-डोंबिवली में भाजपा की हैट्रिक

कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में भाजपा ने तीन सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई। वार्ड 18-ए (ओबीसी आरक्षित) से भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी निर्विरोध चुनी गईं। वार्ड 26-सी से पहली बार चुनाव लड़ रहीं आसवरी नवरे और वार्ड 26-बी से रंजना पेरकर भी बिना मुकाबले विजयी रहीं। इन तीनों जीतों के साथ कल्याण-डोंबिवली में भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है।

MMC Elections: पनवेल और धुले में भी भाजपा को बढ़त

पनवेल नगर निगम में भाजपा के नितिन पाटिल निर्विरोध चुने गए। उनके प्रतिद्वंद्वी का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द हो गया। वहीं धुले नगर निगम में भी भाजपा को दो सीटों पर निर्विरोध जीत मिली। उज्ज्वला भोसले, जो हाल ही में एनसीपी (शरद पवार गुट) से भाजपा में शामिल हुई थीं, विरोधी उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद विजयी घोषित हुईं। वार्ड 6-बी से ज्योत्सना प्रफुल पटील भी बिना मुकाबले चुनी गईं।

तकनीकी कारणों से तय हुई जीत

जानकारी के मुताबिक, अधिकांश निर्विरोध जीतें विरोधी उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने, गलत दस्तावेजों या आरक्षित वार्ड में मुकाबला न होने की वजह से संभव हो सकीं।

MMC Elections: भाजपा नेतृत्व में उत्साह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि पार्टी का चुनावी खाता महिला नेताओं ने खोला, जो गर्व की बात है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विजेता उम्मीदवारों की वीडियो कॉल के जरिए बातचीत भी करवाई गई। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा,“बिना मुकाबले जीत यह दिखाती है कि जनता का भरोसा भाजपा पर मजबूत है और कई जगह विपक्ष कमजोर स्थिति में है।”

महायुति में सीट बंटवारे पर खींचतान

नगर निगम चुनावों में महायुति गठबंधन के भीतर मतभेद भी सामने आए हैं। 29 में से 24 नगर निगमों में भाजपा, शिंदे-शिवसेना और अजित पवार-एनसीपी के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई है। इसके चलते कई बड़े शहरों में गठबंधन दल एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

इन शहरों में आमने-सामने मुकाबला

मुंबई, ठाणे, पुणे, नागपुर, नासिक, धुले, सोलापुर, नांदेड, अमरावती, पिंपरी-चिंचवड़, मीरा-भायंदर, वसई-विरार समेत कई नगर निगमों में त्रिकोणीय और सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़े… नए साल 2026 पर पीएम मोदी का संदेश: समाज में शांति, खुशी और समृद्धि की कामना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल