ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » पीएम मोदी ने सफल चुनाव कराने के लिए नेपाल को दी बधाई

पीएम मोदी ने सफल चुनाव कराने के लिए नेपाल को दी बधाई

 modi on nepal election:

 modi on nepal election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में सफल और शांतिपूर्ण तरीके से आम चुनाव संपन्न होने पर वहां की जनता और सरकार को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने करीबी मित्र और पड़ोसी देश नेपाल के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने को तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नेपाल के लोगों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का उत्साह के साथ इस्तेमाल करते देखना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने इस चुनाव को नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण और गर्व का पल बताया।

मोदी ने कहा, “मैं नेपाल के लोगों और सरकार को चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर दिल से बधाई देता हूं। करीबी दोस्त और पड़ोसी होने के नाते भारत नेपाल की नई सरकार और वहां के नागरिकों के साथ मिलकर शांति, विकास और समृद्धि की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

नेपाल में वोटों की गिनती जारी

नेपाल में आम चुनाव की मतगणना अभी जारी है। शुरुआती रुझानों के अनुसार काठमांडू के मेयर और रैपर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिखाई दे रही है। शाम छह बजे तक आरएसपी करीब 60 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। यह पार्टी करीब चार साल पहले पत्रकार रहे रवि लामिछाने द्वारा बनाई गई थी।

 modi on nepal election: पूर्व पीएम ओली दिखे पिछड़ते 

नेपाल के बड़े नेता और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा सीट पर करीब 43 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। अगर यह स्थिति बरकरार रहती है तो उनकी हार लगभग तय मानी जा रही है। ओली इससे पहले 2017 और 2022 में झापा-5 सीट से जीत हासिल कर चुके हैं।

 modi on nepal election: जानिए नेपाल की चुनाव प्रणाली

नेपाल में कुल 165 सीटों पर प्रत्यक्ष चुनाव होते हैं। इसके अलावा 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर तय की जाती हैं। इस प्रणाली में मतदाता किसी उम्मीदवार को नहीं बल्कि पार्टी को वोट देते हैं और पूरे देश में मिले वोट प्रतिशत के आधार पर पार्टियों को संसद में सीटें मिलती हैं। नेपाल में जारी चुनाव परिणाम देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

यह भी पढे़ : पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल महंगे: कीमतों में 20% तक बढ़ोतरी, पेट्रोल ₹335 प्रति लीटर पार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल