ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की चेतावनी, ‘भारत के लिए आने वाला समय निर्णायक’

पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की चेतावनी, ‘भारत के लिए आने वाला समय निर्णायक’

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाला समय देश की बड़ी परीक्षा है। तेल-गैस सप्लाई, महंगाई और व्यापार पर असर को देखते हुए सरकार ने रणनीतिक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
Modi Speech Rajya Sabha:

Modi Speech Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के गंभीर वैश्विक प्रभाव हो सकते हैं। उन्होंने देश को आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने और केंद्र-राज्य के समन्वय पर जोर दिया।

संकट में ‘टीम इंडिया’ की तरह काम करने की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात देश की बड़ी परीक्षा लेने वाले हैं, ऐसे में सभी राज्यों को ‘टीम इंडिया’ की तरह मिलकर काम करना होगा। उन्होंने राज्यों से गरीबों और श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने और जमाखोरी-कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की।

Modi Speech Rajya Sabha: तेल-गैस सप्लाई और महंगाई पर असर

पीएम मोदी ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ रहा है। खासकर पेट्रोल-डीजल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे महंगाई पर भी दबाव बढ़ सकता है। स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने 7 एम्पॉवर्ड ग्रुप बनाए हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में रणनीति तैयार कर रहे हैं।

Modi Speech Rajya Sabha: होर्मुज स्ट्रेट में फंसे भारतीय जहाज और क्रू

उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में कई जहाज और बड़ी संख्या में भारतीय क्रू फंसे हुए हैं, जो चिंताजनक स्थिति है। भारत कूटनीतिक प्रयासों के जरिए समुद्री मार्गों को सुरक्षित रखने और जहाजों के आवागमन को बहाल करने की कोशिश कर रहा है।

विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी

प्रधानमंत्री ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद अब तक 3.75 लाख से अधिक भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। ईरान से भी 1000 से ज्यादा भारतीय लौटे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र शामिल हैं।

किसानों और आम लोगों के लिए आश्वासन

पीएम ने कहा कि सरकार किसानों को खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है, ताकि बुआई के सीजन में किसी तरह की दिक्कत न हो। साथ ही गरीबों को राशन योजनाओं का लाभ लगातार मिलता रहे, इसके लिए राज्यों को विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

आत्मनिर्भरता और ऊर्जा सुरक्षा पर जोर

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत अब 41 देशों से ऊर्जा आयात कर रहा है और कच्चे तेल के भंडारण व रिफाइनिंग क्षमता को भी बढ़ाया गया है। सरकार एलपीजी, पीएनजी और घरेलू गैस उत्पादन को बढ़ाने पर भी काम कर रही है, ताकि विदेशी निर्भरता कम की जा सके।

यह भी पढे़ : कनेक्टिविटी होगी बेहतर! रेलवे ने दो राज्यों में मेगा 648 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स को दी हरी झंडी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल