Mohan Bhagwat Panipat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सर्वोच्च निर्णायक बैठक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का शुक्रवार को औपचारिक शुभारंभ हुआ। सी. आर. मुकुंदा ने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का उद्घाटन किया।
शताब्दी वर्ष के कारण बैठक का विशेष महत्व
सीआर मुकुंदा ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के कारण इस बार प्रतिनिधि सभा का महत्व और बढ़ गया है। देशभर से आए स्वयंसेवक संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में कार्यकर्ताओं के प्रयासों से शाखाओं की संख्या और उपस्थिति में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे संगठन का विस्तार तेजी से हुआ है।
Mohan Bhagwat Panipat: कई प्रमुख हस्तियों को दी गई श्रद्धांजलि
बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इनमें अजित पवार, अभिनेता धर्मेंद्र, तमिल सिनेमा से जुड़े एम. सरवनन और उद्योग जगत के प्रमुख नाम एम. वेल्लायन शामिल हैं।
तीन दिन चलेगी संघ की प्रतिनिधि सभा
संघ की यह अहम बैठक 13 से 15 मार्च तक समालखा के ग्राम विकास एवं सेवा साधना केंद्र, पट्टीकल्याणा में आयोजित की जा रही है। इस बारे में जानकारी सुनील अम्बेकर ने दी।
Mohan Bhagwat Panipat: संगठन के कार्यों की होगी समीक्षा
प्रतिनिधि सभा में वर्ष 2025-26 के दौरान संघ के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रांतों में हुए विशेष कार्यक्रमों और अभियानों के अनुभवों पर भी चर्चा होगी। बैठक में विजयादशमी उत्सव, गृहसंपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन, युवा सम्मेलन और सामाजिक सद्भाव कार्यक्रमों से जुड़े अनुभवों को भी साझा किया जाएगा।
ये भी पढ़े… ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर खतरा! नेतन्याहू बोले– मुज्तबा की जान की गारंटी नहीं







