Monalisa Mahakumb: महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई मोनालिसा ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। इस शादी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोनालिसा दुल्हन के रूप में मंदिर में खड़ी नजर आ रही हैं।बताया जा रहा है कि यह शादी तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में संपन्न हुई, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसम खाई।
दुल्हन के रूप में नजर आईं मोनालिसा
वायरल वीडियो में मोनालिसा पारंपरिक साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं और उनकी मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है। उनके साथ खड़े दूल्हे को मंगलसूत्र ठीक करते हुए देखा जा सकता है।
शादी के बाद दोनों ने मंदिर में देवता के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद भी लिया।
Monalisa Mahakumb: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो को अब तक बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
कुछ लोग इस जोड़े को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इस खबर पर हैरानी भी जता रहे हैं।
Monalisa Mahakumb: पहले भी सुर्खियों में रही थीं मोनालिसा
मोनालिसा उस समय चर्चा में आई थीं जब महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद वह अचानक इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हो गई थीं।अब उनकी शादी की खबर और वीडियो सामने आने के बाद वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।
नए जीवन की शुरुआत
मंदिर में शादी की रस्में पूरी होने के बाद इस कपल ने पुजारी से आशीर्वाद लिया और अपने नए जीवन की शुरुआत की।फिलहाल शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस खबर को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़े…अयोध्या के हनुमानगढ़ी में भी LPG संकट, जहां लंगर के प्रसाद से भरता है हजारों श्रद्धालुओं का पेट







