ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » फरमान से शादी को लेकर बोली साध्वी प्राची- ‘मोनालिसा की लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी…’

फरमान से शादी को लेकर बोली साध्वी प्राची- ‘मोनालिसा की लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी…’

महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा

Monalisa: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा में आई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी शादी और उस पर दिया गया एक विवादित राजनीतिक बयान है। भारतीय जनता पार्टी की नेता साध्वी प्राची के बयान के बाद यह मामला और अधिक चर्चा का विषय बन गया है।

साध्वी प्राची के बयान से विवाद

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता साध्वी प्राची ने मोनालिसा और उनकी शादी को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने इस रिश्ते को “लव जिहाद” बताते हुए आशंका जताई कि भविष्य में मोनालिसा के साथ धोखा हो सकता है। साध्वी प्राची ने कहा है कि जल्दी ही मोनालिसा की लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है। आपको बता दें कि मोनालिसा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पलड़ी गांव निवासी फरमान खान से शादी की है। दोनों की शादी केरल में एक मंदिर में होने के बाद 11 मार्च को रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फरमान खान के परिवार को जब इस शादी की जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। फरमान के पिता जाफर अली ने कहा कि उन्हें इस शादी के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि बेटे ने परिवार को बताए बिना यह फैसला लिया, जिससे वे असहमत हैं।

Monalisa: कैसे हुई दोनों की मुलाकात

बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान की मुलाकात करीब छह महीने पहले मुंबई में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया। दोनों एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान भी कई बार मिले थे। फरमान खान मूल रूप से बागपत जिले के पालड़ी गांव के रहने वाले हैं। उनके परिवार में माता-पिता, कई भाई-बहन और खेती-किसानी का काम करने वाला संयुक्त परिवार है। परिवार के पास लगभग 12 बीघा जमीन है। अभिनय में रुचि होने के कारण फरमान कुछ समय पहले दिल्ली भी गए थे। मोनालिसा की शादी और इस पर दिए गए बयानों के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे निजी फैसला मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस पर अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़े… ‘वायरल वीडियो, QR कोड और लाखों की उगाही…’ तरुण हत्याकांड मामले में आया नया एंगल, पुलिस ने कसा शिकंजा

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल