Mp news: भीषण गर्मी और ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडरों का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। सप्लाई की कमी का फायदा उठाकर शहर में सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई है। जांच में सामने आया है कि कुछ चूल्हा मरम्मत की दुकानों पर सिलेंडर 1500 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं और अवैध रीफिलिंग का खतरनाक खेल भी चल रहा है। इससे आम लोगों की रसोई पर असर पड़ रहा है और उनकी सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।
ईरान-इजरायल संघर्ष का बहाना, बढ़ी ब्लैक मार्केटिंग
पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में गैस सप्लाई को लेकर परेशानी बनी हुई है। ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं। इसका असर होटल और कैटरिंग कारोबार पर भी पड़ रहा है। इसी स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में कई दुकानों पर खुलेआम ज्यादा कीमत पर सिलेंडर बेचे जाने की बात सामने आई है। दुकानदार खुद कह रहे हैं कि एजेंसियों पर स्टॉक नहीं है, इसलिए सिलेंडर महंगे मिल रहे हैं।
Mp news: अवैध रीफिलिंग से हादसे का खतरा
जांच के दौरान यह भी पता चला कि कुछ दुकानों पर छोटे घरेलू सिलेंडरों में अवैध तरीके से गैस भरी जा रही है। इसके लिए लोगों से अतिरिक्त पैसे लिए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह गैरकानूनी है और घनी आबादी वाले इलाकों में किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। कई दुकानों पर फोन लगातार बजते रहे, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गैस की कमी के बीच इन दुकानों पर मांग काफी बढ़ गई है।
शादी सीजन और कारोबार पर असर
Mp news: गैस सप्लाई प्रभावित होने का असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर साफ दिखाई दे रहा है। व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रुकने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। शादी के सीजन में कई कैटरिंग ऑर्डर रद्द करने की नौबत तक आ रही है। स्थिति को देखते हुए घरेलू गैस बुकिंग के नियम भी सख्त किए गए हैं और अब अगली बुकिंग के लिए कम से कम 25 दिन का अंतर अनिवार्य कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG और तेल सप्लाई पर सरकार का भरोसा, बोली– घबराने की जरूरत नहीं







