Mp news: बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला का परिवार एक बार फिर चर्चाओं में है। हाल ही में विधायक के बेटे अंजनेश और बहू सिमर ने इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के प्रतिबंधित गर्भगृह में जाकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। कोरोना काल से ही इस स्थान में प्रवेश वर्जित था, लेकिन इसके बावजूद कपल ने वहां जाकर यह रस्म पूरी की। इससे पहले भी गोलू शुक्ला और उनके छोटे बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश का आरोप लग चुका है।
शादी 11 दिसंबर को हुई थी
जानकारी के अनुसार, अंजनेश और सिमर की शादी 11 दिसंबर को संपन्न हुई। शादी के बाद दोनों कपल ने इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर का रुख किया और ऐसे जगह पर वरमाला डाली, जहां आम लोगों के प्रवेश की अनुमति नहीं है।
Mp news: शादी में खर्च और सजावट
शादी का भव्य आयोजन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। खबरों के अनुसार, सिर्फ आतिशबाजी पर ही 70 लाख रुपये खर्च किए गए। शादी स्थल को खास धार्मिक थीम पर सजाया गया था, जिसमें पूरे परिसर में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां और भव्य सजावट शामिल थी।
सीएम मोहन यादव समेत कई बड़े नेता शामिल
Mp news: शादी समारोह में भारी संख्या में मेहमान पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शानदार सजावट और हाई-प्रोफाइल लोगों की उपस्थिति देखी जा सकती है। दूल्हा अंजनेश ने कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी थी, जबकि दुल्हन सिमर ने डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक परिधान में सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने जोड़े को आशीर्वाद दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी समारोह में शामिल हुए, उनके साथ कई वरिष्ठ बीजेपी नेता भी मौजूद थे। इस पूरे विवाद और आलोचना के बावजूद, विधायक के परिवार ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: मनरेगा को लेकर कल सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी






