ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » रायसेन में पकड़ी गई शराब फैक्ट्री के संचालकों को कांग्रेस विधायक का संरक्षण: रामपाल सिंह

रायसेन में पकड़ी गई शराब फैक्ट्री के संचालकों को कांग्रेस विधायक का संरक्षण: रामपाल सिंह

रायसेन में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री को लेकर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल पर संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया।
Mp News

Mp News: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने रायसेन जिले में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के चांदौड़ा गांव में संचालित नकली शराब फैक्ट्री को कांग्रेस विधायक और रायसेन कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल का पूरा संरक्षण प्राप्त था।

क्या हैं विधायक पर शराब कारोबार को संरक्षण के आरोप

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए रामपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के संरक्षण में ही यह अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही थी। उन्होंने मांग की कि आबकारी विभाग और पुलिस कांग्रेस विधायक के मोबाइल नंबरों की जांच करे, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि नकली शराब फैक्ट्री के संचालकों को राजनीतिक संरक्षण कौन दे रहा था। रामपाल सिंह ने कहा कि यह कोई साधारण आपराधिक घटना नहीं, बल्कि संगठित अपराध और राजनीतिक गठजोड़ का प्रमाण है।

Mp News: नकली शराब से जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि यह फैक्ट्री नकली शराब बनाने और उसे बाजार में खपाने का एक संगठित नेटवर्क था। उन्होंने दावा किया कि इस अवैध शराब के सेवन से क्षेत्र के कई लोगों की किडनी खराब हो चुकी है। रामपाल सिंह ने कहा कि नकली शराब का यह कारोबार सीधे तौर पर जनता के जीवन और स्वास्थ्य से खिलवाड़ है, जो बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं हो सकता।

भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का दावा

रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में न होते हुए भी माफिया राज चलाने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने जनता के सामने कांग्रेस का असली और खतरनाक चेहरा उजागर कर दिया है, जिसे प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें…Narendra Modi: पीएम मोदी 19 दिसंबर को डब्ल्यूएचओ ग्लोबल समिट के समापन सत्र को करेंगे संबोधित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल