ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » भोपाल की मिट्टी से बॉलीवुड तक चरित्र अभिनेता अरुण वर्मा का सदा लेकिन यादगार सफर

भोपाल की मिट्टी से बॉलीवुड तक चरित्र अभिनेता अरुण वर्मा का सदा लेकिन यादगार सफर

साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म डकैत से अरुण वर्मा ने बॉलीवुड में अपना करियर की शुरुआत की। फिल्म में सनी देओल जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम करते हुए भी अरुण वर्मा का सादा और सरदार अभिनव लोगों की नजरों में आया। अरुण वर्मा के लिए फिल्म का बजट या रोल का साइज मायने नहीं रखता था। उनके लिए अभिनय सबसे जरूरी था। वह बड़ी हिट फिल्मों के साथ-साथ छोटी बजट की फिल्मों में भी पूरे मन से काम करते थे।

Mp news: साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म डकैत से अरुण वर्मा ने बॉलीवुड में अपना करियर की शुरुआत की। फिल्म में सनी देओल जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम करते हुए भी अरुण वर्मा का सादा और सरदार अभिनव लोगों की नजरों में आया। इसी साल अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया भी आई, जिसमें हीरो का नाम अरुण वर्मा था यह एक दिलचस्प सहयोग था लेकिन असली अरुण वर्मा ने धीरे-धीरे अपने काम से साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक मजबूत कलाकार है।

भोपाल की मिट्टी से मिली पहचान

अरुण वर्मा का जन्म 1960 में हुआ था और उनका बचपन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिता था। भोपाल की सादगी, तहजीब और साहित्यिक माहौल ने उनके व्यक्तित्व और अभिनय को गहराई दी उनके संवाद बोलने का तरीका बहुत सहज था। जिसमें भावनाएं साफ झलकती थी मुंबई की चमक दमक में आने के बाद भी उन्होंने अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा। यही वजह थी कि उनके किरदार आम आदमी जैसे लगते थे।

Mp news: फिल्मों में मजबूत मौजूदगी

अरुण वर्मा ने हिना, खलनायक, मुझसे शादी करोगी और किक जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, ऋषि कपूर और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के बीच उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार थी और गंभीर भूमिका में भी वह पूरी सच्चाई के साथ नजर आते थे। छोटी भूमिका होने के बावजूद वे दर्शकों पर गहरा असर छोड़ते थे।

सादगी भरा सफर और यादगार विरासत

Mp news: अरुण वर्मा के लिए फिल्म का बजट या रोल का साइज मायने नहीं रखता था। उनके लिए अभिनय सबसे जरूरी था। वह बड़ी हिट फिल्मों के साथ-साथ छोटी बजट की फिल्मों में भी पूरे मन से काम करते थे। 20 जनवरी 2022 को उनका निधन हो गया। उनका जाना बॉलीवुड के लिए एक सच्चे और जमीन से जुड़े कलाकार की कमी है जिसे हमेशा याद किया जाएगा। भोपाल की मिट्टी से बॉलीवुड तक चरित्र अभिनेता अरुण वर्मा का सदा लेकिन यादगार सफर।

 

Written by: Palak kumari

 

यह भी पढ़ें: आज आवेदन की अंतिम तिथि, यूपी पुलिस में 537 पदों पर भर्ती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल