ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » “शराब नहीं छोड़ूंगा, मरना है तो मर जा”: पिता के इन शब्दों, 22 साल के युवक ने खा लिया जहर

“शराब नहीं छोड़ूंगा, मरना है तो मर जा”: पिता के इन शब्दों, 22 साल के युवक ने खा लिया जहर

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पिता की शराब की लत और लगातार चोरी की हरकतों से परेशान होकर 22 वर्षीय युवक प्रवीण मंडलोई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, प्रवीण उसी दिन इंदौर लौटने वाला था, लेकिन परिवार वालों ने उसे फसल कटने तक रुकने के लिए कहा। रातभर वह पिता की बात को लेकर परेशान रहा और अगली सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Mp news: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पिता की शराब की लत और लगातार चोरी की हरकतों से परेशान होकर 22 वर्षीय युवक प्रवीण मंडलोई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रवीण ने हाल ही में अपने पिता को चोरी के आरोप में जेल से 10 हजार रुपये की जमानत देकर छुड़ाया था, लेकिन जेल से बाहर आते ही पिता ने फिर शराब पीना शुरू कर दिया। जब बेटे ने उन्हें शराब छोड़ने के लिए कहा तो पिता ने साफ मना कर दिया, जिससे आहत होकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

शराब की लत से परेशान था बेटा

घटना खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के हरसवाड़ा गांव की है। गुरुवार सुबह प्रवीण ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। बताया जा रहा है कि प्रवीण अपने पिता की शराब की लत और चोरी की आदत से लंबे समय से परेशान था। हाल ही में उसने पिता को चोरी के एक मामले में थाने से जमानत पर छुड़ाया था।

Mp news: मां की मौत के बाद संभाल रहा था परिवार

ग्रामीणों के अनुसार, कोरोना काल में प्रवीण की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रवीण ही परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था। वह इंदौर की एक डेयरी में काम करता था और अपने पिता और बहन का खर्च चलाता था। लेकिन पिता की नशे की आदत और चोरी की घटनाओं से वह लगातार मानसिक दबाव में था।

Mp news: पिता की बात से टूटा प्रवीण

पुलिस के मुताबिक, पिता के जेल से छूटने के बाद ही उन्होंने गांव के बाहर शराब खरीदकर पीना शुरू कर दिया। इस पर प्रवीण ने पिता से कहा था कि शराब छोड़ दो, नहीं तो मैं मर जाऊंगा। बताया जाता है कि पिता ने जवाब दिया, “जा मर जा, लेकिन मैं शराब नहीं छोड़ूंगा।” यह बात प्रवीण को अंदर तक झकझोर गई।

जहर खाकर दी जान

Mp news: परिजनों के अनुसार, प्रवीण उसी दिन इंदौर लौटने वाला था, लेकिन परिवार वालों ने उसे फसल कटने तक रुकने के लिए कहा। रातभर वह पिता की बात को लेकर परेशान रहा और अगली सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के मामा ने बताया कि मां की मौत के बाद प्रवीण ही पूरे परिवार का सहारा था। अब घर में केवल पिता और एक बहन ही बचे हैं।

 

ये भी पढ़ें: LPG की पैनिक बुकिंग से बढ़ी टेंशन! सरकार ने कहा- स्टॉक पूरा है, अफवाहों से बचें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल