Mp news: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि उसने युवक का मांस खाया और उसका खून भी पिया। इस पूरी घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। यह मामला देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भरत विश्वकर्मा नाम का युवक भाई दूज के मौके पर अपनी बहन के घर जा रहा था। वह बाइक से बहन के ससुराल, समन्ना गांव पहुंचने ही वाला था, तभी रास्ते में एक शख्स ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में भरत की मौके पर ही मौत हो गई।
हथौड़े और रॉड से किया हमला
बताया जा रहा है कि जैसे ही भरत अपनी बहन के घर के पास पहुंचा, तभी आरोपी ने उसके सिर पर हथौड़े से जोरदार वार किया। वार लगते ही भरत जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने लोहे की रॉड से उस पर कई बार हमला किया। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के शरीर के साथ बेहद वीभत्स हरकतें कीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने युवक का मांस खाया और खून भी पिया। आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना के कुछ वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए।
Mp news: पुलिस और ग्रामीणों पर भी किया हमला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी का व्यवहार इतना हिंसक था कि कोई भी उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। आरोपी खून से सना हुआ था और पुलिस व ग्रामीणों पर भी हमला करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने चारों तरफ से उसे घेर लिया और काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू में कर लिया।
आरोपी को बताया जा रहा मानसिक रूप से अस्थिर
Mp news: घायल भरत को तुरंत दमोह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी और मृतक के बीच किसी तरह की पुरानी दुश्मनी या विवाद की जानकारी नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में आरोपी को मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस वीभत्स घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढे़: आयशा खान ने झेला ट्रोलिंग और रेप धमकियों का दर्द, बोलीं: “हर दिन मिलते हैं ऐसे मैसेज”






