ख़बर का असर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मप्र में धर्मांतरण पर टी. राजा सिंह का विवादित बयान-‘तैयारी नहीं की तो गुलाम हो जाएंगे’, सरकार पर उठाए सवाल

मप्र में धर्मांतरण पर टी. राजा सिंह का विवादित बयान-‘तैयारी नहीं की तो गुलाम हो जाएंगे’, सरकार पर उठाए सवाल

MP NEWS: तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी . राजा सिंह ने मध्य प्रदेश में धर्मांतरण के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून तो बना है, लेकिन उसका प्रभावी पालन नहीं हो रहा है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।

‘ध्यान नहीं दिया तो समाज पर पड़ेगा असर’

टी राजा ने दावा किया कि अगर इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो आदिवासी और हिंदू समाज पर इसका व्यापक असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय संघर्ष का हो सकता है और समाज को इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

MP NEWS: सीएम मोहन यादव को दी सलाह

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोहन यादव से अपील की कि वे उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी बाबा की तर्ज पर काम करने को कहा जिससे प्रदेश में तेजी के साथ मामले लव जिहाज या अन्य मुद्दो पर सख्त कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि कानून का प्रभाव जमीन पर दिखना चाहिए, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के मामले में कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

चुनावी असर का भी किया जिक्र

टी राजा ने यह भी कहा कि अगर धर्मांतरण पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो इसका असर चुनावों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में क्या वर्तमान सरकार दोबारा जीत हासिल कर पाएगी।

MP NEWS
                      MP NEWS

MP NEWS: ‘हनुमानजी जैसा बनने’ की अपील

हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल होते हुए उन्होंने लोगों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत और संगठित बनने की जरूरत है।

विपक्षी नेताओं पर भी हमला

अपने संबोधन में उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे चुनावों में राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर भी टिप्पणी करते हुए पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर आरोप लगाए।

MP NEWS: सियासी बयान से बढ़ी हलचल

टी राजा सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है। इस बयान से प्रदेश की राजनीति में माहौल गर्म हो गया है। इस बयान पर सरकार के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नही आई है ।

ये भी पढ़े… केरल में सियासी घमासान! नितिन नवीन ने राहुल गांधी को बताया ‘मैच फिक्सर,जानिए ऐसा क्यों कहा…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल