ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » क्या टिंडर पर चल रहा था बड़ा उगाही रैकेट? मुंबई पुलिस ने 10 को पकड़ा

क्या टिंडर पर चल रहा था बड़ा उगाही रैकेट? मुंबई पुलिस ने 10 को पकड़ा

Mumbai

Mumbai: मुंबई पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप टिंडर के जरिए चल रहे एक बड़े उगाही रैकेट का खुलासा करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन युवतियां भी शामिल हैं। यह गिरोह साकीनाका इलाके के घाटकोपर स्थित एक कैफे क्लब में अमीर युवकों को निशाना बनाता था।

कैफे में धमकाकर वसूली की जाती थी मोटी रकम

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवतियां टिंडर पर युवकों को लाइक कर उनसे संपर्क करती थीं और उन्हें साकीनाका स्थित कैफे क्लब बुलाती थीं। यहां युवकों को झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसाकर धमकाया जाता था और फिर उनके पास से 25,000 से 50,000 रुपये तक वसूले जाते थे।

Mumbai: कैफे के बाउंसर और मालिक का भी हाथ

जांच में यह भी सामने आया कि कैफे के बाउंसर भी इस उगाही में शामिल थे। वे पीड़ितों को डराकर पैसे वसूलने में मदद करते थे। पुलिस ने पाया कि कैफे का मालिक भी इस पूरे रैकेट में सक्रिय रूप से शामिल था और इस ठगी के नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

दिल्ली से लाई गईं तीन युवतियां, 25 से 30 लड़कियों का नेटवर्क

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में दिल्ली से तीन युवतियों को विशेष रूप से लाया गया था। इसके अलावा, गिरोह से जुड़े 25 से 30 अन्य लड़कियों की भी जानकारी मिली है, जो अमीर युवकों को फंसाने का काम करती थीं। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें…चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान: वोटिंग से काउंटिंग तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल