ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Nagaland State Day: पीएम मोदी और भाजपा के नेताओं ने नगालैंड के लोगों को राज्य दिवस की दी शुभकामनाएं

Nagaland State Day: पीएम मोदी और भाजपा के नेताओं ने नगालैंड के लोगों को राज्य दिवस की दी शुभकामनाएं

Nagaland State Day Wishes के अवसर पर नेताओं द्वारा साझा शुभकामनाएं

Nagaland State Day: देश के कई बड़े नेताओं ने नागालैंड के राज्य दिवस पर वहां के लोगों को दिल से शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, नागालैंड की भाजपा सांसद फेंगनोक कोन्याक और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया (X) पर बधाई संदेश साझा किए हैं। वे उम्मीद करते हैं कि आने वाले सालों में राज्य और अधिक तरक्की और खुशहाली हासिल करे।

Nagaland State Day: नागालैंड राज्य दिवस पर नेताओं ने दी विशेष बधाई
नागालैंड राज्य दिवस पर नेताओं ने दी विशेष बधाई

Nagaland State Day: प्रधानमंत्री का प्रेरणादायक संदेश

Nagaland State Day: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि नागालैंड की संस्कृति सेवा, साहस और दया से भरी हुई है, जिसकी पूरे देश में प्रशंसा होती है। नागालैंड के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कामना की कि आने वाले समय में नागालैंड और तरक्की करे और हमेशा खुशहाल रहे।

भाजपा नेताओं की शुभकामनाएं

Nagaland State Day: भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि नागालैंड की खूबसूरत प्रकृति, जनजातीय रंग–बिरंगी परंपराएं और शांत माहौल इस राज्य को खास बनाते हैं। उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य, शांति और विकास की शुभकामनाएं दीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नागालैंड को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागालैंड की सांस्कृतिक विरासत और वहां के लोगों की दयालु सोच पूरे देश को प्रेरणा देती है। उन्होंने राज्य की शांति और निरंतर प्रगति की कामना की।

नागालैंड राज्य दिवस पर नेताओं ने दी विशेष बधाई
नागालैंड राज्य दिवस पर नेताओं ने दी विशेष बधाई

फेंगनोक कोन्याक

Nagaland State Day: नागालैंड की भाजपा सांसद फेंगनोक कोन्याक ने संसद में खड़े होकर कहा कि यह दिन उन लोगों को याद करने का है, जिन्होंने मेहनत और दूरदर्शिता से आधुनिक नागालैंड की नींव रखी। नागालैंड की खूबसूरत प्रकृति, मजबूत समुदाय और समृद्ध संस्कृति हमेशा इसकी पहचान रहेगी। उन्होंने लोगों से ईमानदारी, एकता और सामूहिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील की।

Written By- Palak Kumari

यह भी पढ़ें: PARLIAMENT NEWS: शीतकालीन सत्र में बड़ा टकराव? कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, असली मुद्दों पर ध्यान देने की मांग

2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल