ख़बर का असर

Home » बिहार » महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा कदम, पहली बार नालंदा में दौड़ी पिंक बसें

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा कदम, पहली बार नालंदा में दौड़ी पिंक बसें

Nalanda News

Nalanda News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी के नाम पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की दिशा में बिहार सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में नववर्ष के अवसर पर नालंदा जिले में पहली बार पिंक बस सेवा का शुभारंभ किया गया, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला सशक्तिकरण की सोच को साकार करता है।

पिंक बसों को दिखाई हरी झंडी

नालंदा के बिहारशरीफ स्थित सरकारी बस स्टैंड से परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने दो पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बसें बिहारशरीफ से दनियावां और बरबीघा रूट पर संचालित होंगी। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। परिवहन मंत्री ने बताया कि आने वाले समय में पिंक बस सेवा न केवल बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में, बल्कि राज्य के बाहर भी शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पना के अनुरूप पिंक बसों में ड्राइवर और कंडक्टर महिलाएं होंगी। इसके लिए महिला चालकों को विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था विभाग द्वारा की जा रही है।

Nalanda News: बिहार के विकास की गाड़ी तेज रफ्तार से बढ़ रही

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहाँ महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, साइकिल योजना, पोशाक योजना और अब सुरक्षित परिवहन जैसी सुविधाएँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी हैं। पिंक बस सेवा महिलाओं को सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ यात्रा करने का अवसर प्रदान करेगी।

 

वहीं नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि श्रवण कुमार ने ग्रामीण विकास विभाग में बेहतर कार्य किया है और अब परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मिलने से विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने सरकार से अपेक्षा जताई कि ग्रामीण विकास और परिवहन विभाग दोनों की जिम्मेदारी श्रवण कुमार के पास बनी रहे, जिससे बिहार के विकास की गाड़ी तेज रफ्तार से आगे बढ़ती रहे।

Report By: ऋषिकेश

ये भी पढ़े… लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: 23 भैंसों से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलटी, 12 बेजुबानों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल