NBA Match Dhurandhar: भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक अब वैश्विक मंच पर छा गया है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एनबीए मुकाबले के दौरान इस गाने पर शानदार प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा स्टेडियम गूंज उठा।
एनबीए मैच से पहले गूंजा भारतीय गाना
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में खेले गए एनबीए मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘ना दिल दे परदेसी नू’ बजाया गया। मैच शुरू होने से पहले मशहूर नृत्य समूह ‘भांगड़ा एम्पायर’ ने इस गाने पर प्रस्तुति दी।
NBA Match Dhurandhar: भांगड़ा प्रस्तुति ने बांधा समां
पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में सजे कलाकारों ने जोश के साथ भांगड़ा किया। रंग-बिरंगे परिधानों और ऊर्जावान नृत्य के साथ स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह मुकाबला गोल्डन स्टेट वॉरियर्स और मिलवॉकी बक्स के बीच खेला जा रहा था।
NBA Match Dhurandhar: वीडियो हुआ वायरल
इस प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भी इसे साझा किया है।
लोकगीत से वैश्विक मंच तक का सफर
‘ना दिल दे परदेसी नू’ दरअसल 1995 के प्रसिद्ध पंजाबी लोकगीत ‘जोगी’ का नया रूप है। मूल गीत को चरणजीत आहूजा ने संगीतबद्ध किया था और मोहम्मद सादिक व रंजीत कौर ने गाया था। नए संस्करण को शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है, जबकि इसे हनुमानकाइंड और जैस्मीन सैंडलस ने स्वर दिया है।
भारतीय संगीत की वैश्विक पहचान
यह गीत भारतीय लोक संगीत और आधुनिक धुनों का संगम है, जिसने एक बार फिर साबित किया है कि भारतीय संगीत अपनी जड़ों के साथ वैश्विक मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बना सकता है।
यह भी पढे़ : मध्य पूर्व संकट के बीच ट्रम्प-मोदी की बातचीत, ईरान से वार्ता के संकेतों के बीच टला हमला







