ख़बर का असर

Home » Uncategorized » neele drum muskan: मेरठ जेल में ‘नीले ड्रम केस’ की आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने बेटी को दिया जन्म , परिवार बोला पहले कराएँगे DNA टेस्ट

neele drum muskan: मेरठ जेल में ‘नीले ड्रम केस’ की आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने बेटी को दिया जन्म , परिवार बोला पहले कराएँगे DNA टेस्ट 

neele drum vali : बेटी को दिया जन्म

neele drum muskan: प्यार में मरने मिटने की तो हर कोई बात करता नजर आता है पर आज से कुछ महीने पहले मध्यप्रदेश की सोनम और उत्तरप्रदेश की मुस्कान ने मानों लोगों का प्यार से भरोसा ही उठा दिया। नीले ड्रम को देखकर लोगों के मन में मुस्कान का वो घिनोना चेहरा सामने आजाता जिसे लोग कभी माफ़ नहीं करना चाहते। अब इस पुरे केस से जुडी और खासकर मुस्कान के परिवार से जुडी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरसल मेरठ जिला जेल में बंद नीले ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने रविवार शाम 6:50 बजे मेडिकल कॉलेज में नॉर्मल डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया है।

मृतक सौरभ का जन्म भी 24 नवंबर का ही

डॉक्टरों ने बताया कि मुस्कान और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। संयोग यह है कि जिस पति सौरभ की हत्या के आरोप में मुस्कान जेल में है, खास बात यह है सौरभ का जन्मदिन भी 24 नवंबर ही है। यह मुस्कान की दूसरी बेटी है। पहली बेटी पीहू नाना-नानी के साथ रह रही है। देर रात पेट दर्द बढ़ने पर जेल के डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया था।

5 डॉक्टरों की टीम ने कराई नॉर्मल डिलीवरी

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार मुस्कान को गायनिक वार्ड में भर्ती कराया गया। HOD डॉ. शगुन ने बताया कि बच्ची का वजन ढाई किलो है। पहली डिलीवरी नॉर्मल होने के कारण इस बार भी टीम ने नॉर्मल डिलीवरी कराई।
गिरफ्तारी के समय मुस्कान डेढ़ महीने की गर्भवती थी। डिलीवरी की निर्धारित तारीख 28 नवंबर थी, लेकिन बच्ची चार दिन पहले ही पैदा हो गई। मुस्कान की ओर से अस्पताल में कोई तीमारदार मौजूद नहीं था। केवल जेल और स्थानीय पुलिस तैनात है।

neele drum muskan:  DNA टेस्ट के बाद ही संतान को अपनायेगा परिवार

सौरभ के बड़े भाई राहुल ने कहा कि बच्ची का DNA टेस्ट कराया जाएगा। उनका कहना है कि अगर बच्चा सौरभ का साबित हुआ तो परिवार उसे अपनाएगा, अन्यथा नहीं। मुस्कान के अस्पताल पहुंचते ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोग वीडियो बनाने लगे, जिससे अस्पताल प्रशासन को महिला व पुरुष पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगानी पड़ी।

 बच्ची जेल में ही रहेगी कोर्ट के आदेश की प्रतीक्षा

जेल प्रशासन ने बताया कि बच्ची की जरूरत का सामान जेल से ही भेजा जाएगा। कोर्ट को सूचना दी जाएगी कि महिला बंदी ने बच्ची को जन्म दिया है। कोर्ट के आदेश के अनुसार बच्ची को सुविधाएं दी जाएंगी। फिलहाल बच्ची अपनी मां के साथ जेल में ही रहेगी।

neele drum muskan: बच्चे के पिता को लेकर परिवार का शक

मुस्कान 19 मार्च 2025 से जेल में बंद है। सौरभ का परिवार DNA रिपोर्ट आने तक बच्ची को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं है।
मुस्कान का कथित प्रेमी और सह-आरोपी साहिल भी जेल में है और वहां खेती का काम करता है। उससे मिलने उसकी नानी और भाई आते रहे हैं, जबकि मुस्कान से मिलने आज तक उसका कोई पारिवारिक सदस्य नहीं पहुंचा।

3 मार्च की रात हुई थी हत्या

जांच में सामने आया कि 3 मार्च की रात मुस्कान ने खाने में नशीली दवा मिलाकर सौरभ को बेहोश किया था। बेडरूम में सोते समय पहला वार मुस्कान ने किया।इसके बाद बॉडी को बाथरूम ले जाया गया, जहां साहिल ने सिर और दोनों हाथ काटकर धड़ से अलग किया। शव के टुकड़ों को नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में डालकर सीमेंट-बालू के घोल से सील किया गया।
सच्चाई छिपाने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली घूमने चली गई और इंस्टाग्राम पर लगातार पोस्ट करती रही।
17 मार्च को जब सौरभ का भाई राहुल घर पहुंचा, तो बदबू और मुस्कान के जवाबों से शक गहरा गया। पड़ोसियों के जुटने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। इस हत्याकांड की चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। केस मेरठ जिला जज की अदालत में ट्रायल पर है। अब तक 13 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं।

यह भी पढे़ : DHARMENDRA DEOL: ही-मैन का अंतिम सीन धर्मेंद्र की आखिरी कहानी क्या कह गई? पढ़िए धर्मेंद्र को समर्पित यह विशेष ब्लॉग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल