Nishant Kumar JDU: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता ग्रहण कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। पटना के जदयू कार्यालय में आयोजित समारोह में निशांत को पार्टी की सदस्यता केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने ग्रहण कराई।
निशांत का बयान
निशांत ने कहा, “पार्टी और जनता द्वारा जताए विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मैं संगठन को मजबूत करने और जनता के दिल में घर बनाने का प्रयास करूंगा। मेरे पिताजी के मार्गदर्शन में हम सब काम करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना उनका व्यक्तिगत निर्णय है और इसे वे सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं।
Nishant Kumar JDU: कार्यकर्ताओं का उत्साह और स्वागत
कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव और रामनाथ ठाकुर सहित कई नेता मौजूद थे। कार्यालय के बाहर और अंदर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ‘जय नीतीश-जय निशांत’ और ‘निशांत हैं तो निश्चिंत हैं’ जैसे नारे लगाए गए। ढोल-नगाड़े की थाप के बीच निशांत कार्यालय पहुंचे और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
आगामी राजनीतिक यात्रा
सूत्रों के अनुसार, निशांत जल्द ही बिहार की यात्रा शुरू करेंगे, जनता से सीधे संवाद और जमीनी पहचान बनाने के लिए। पार्टी कार्यकर्ता उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग कर रहे हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद निशांत का सक्रिय राजनीति में कदम रखना राज्य के सियासी परिदृश्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि निशांत कुमार अपने पिता के किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और जदयू में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।
ये भी पढ़े… केंद्र ने राष्ट्रपति मुर्मु दौरे पर बंगाल के मुख्य सचिव से जवाब मांगा






