Home » राष्ट्रीय » केंद्र ने राष्ट्रपति मुर्मु दौरे पर बंगाल के मुख्य सचिव से जवाब मांगा

केंद्र ने राष्ट्रपति मुर्मु दौरे पर बंगाल के मुख्य सचिव से जवाब मांगा

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान विवाद बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के मुख्य सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है कि दौरे के दौरान तय प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं किया गया।

केंद्र सरकार की कार्रवाई

केंद्रीय गृह सचिव ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर रविवार शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा। इसमें पूछा गया कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े ‘ब्लू बुक’ नियमों का पालन क्यों नहीं हुआ और कार्यक्रम स्थल अचानक क्यों बदला गया।

President Draupadi Murmu: कार्यक्रम स्थल और अधिकारियों की अनुपस्थिति

राष्ट्रपति मुर्मु शनिवार को बागडोगरा हवाई अड्डा के पास आदिवासी समुदाय के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य मंत्रियों की अनुपस्थिति रही। राष्ट्रपति ने पहले से तय कार्यक्रम स्थल बदलने पर भी हैरानी जताई। सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम पहले बिधाननगर में होना था, लेकिन बाद में इसे बागडोगरा के पास शिफ्ट किया गया। राष्ट्रपति ने कहा कि आमतौर पर मुख्यमंत्री और मंत्री उनका स्वागत करते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया, संवैधानिक पदों का सम्मान

राष्ट्रपति ने ममता बनर्जी के लिए स्नेह जताते हुए कहा कि वह उनके लिए छोटी बहन जैसी हैं और खुद भी बंगाल की बेटी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय कार्यक्रम स्थल पर अनुमति क्यों नहीं मिली, यह उन्हें समझ नहीं आया। केंद्र सरकार की यह कार्रवाई दर्शाती है कि संवैधानिक पदों के सम्मान और प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करना अब प्राथमिकता बन गया है।

ये भी पढ़े… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अनादर पर मायावती नाराज, ‘पश्चिम बंगाल में जो कुछ हुआ, वह गलत’

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments