ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Nitin Nabin BJP President: नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने दिया युवाओं को बड़ा संदेश

Nitin Nabin BJP President: नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने दिया युवाओं को बड़ा संदेश

भाजपा ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है। इसे पार्टी की भविष्य की रणनीति का बड़ा कदम माना जा रहा है
भाजपा को मिला युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

Nitin Nabin BJP President: भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में मंगलवार को जश्न का माहौल नजर आया। ढोल-नगाड़ों की आवाज़ के बीच पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी मना रहे हैं। इसी दिन उनके नाम की आधिकारिक घोषणा भी की जानी है।

45 साल की उम्र में बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि सिर्फ 45 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन पांच बार विधायक रह चुके हैं, मंत्री पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और पार्टी संगठन में युवा मोर्चा के राज्य महामंत्री व अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर भी काम कर चुके हैं।

Nitin Nabin BJP President: युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश

अनुराग ठाकुर ने इसे युवा पीढ़ी के लिए बड़ा संदेश बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को राजनीति में आगे आने, देश की मुख्यधारा से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए लगातार प्रेरित कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आह्वान का भी जिक्र किया, जिसमें एक लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ने की बात कही गई थी।

Nitin Nabin BJP President: को मिला युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा को मिला युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

बिहार से राष्ट्रीय राजनीति तक असर

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भाजपा को बिहार, बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में बड़ी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अब युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी हर चुनौती से मजबूती से निपटेगी। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भी अपनी सरकार बनाएगी और एनडीए का विस्तार करेगी।

परिवारवाद नहीं, मेहनत को प्राथमिकता

परिवारवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अन्य दलों में पद अक्सर रिश्तों के आधार पर मिलते हैं, जबकि भाजपा में मेहनत और निष्ठा को महत्व दिया जाता है। उनके अनुसार, पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का पूरा मौका मिलता है।

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले गुरुद्वारे में जाकर आशीर्वाद लिया, जो सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने नितिन नबीन को शुभकामनाएं दीं।

वहीं बिहार से आए विधायक बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बिहार से किसी नेता को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। उन्होंने बताया कि बिहार से कई नेता और कार्यकर्ता नितिन नबीन को बधाई देने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

ये भी पढ़े… राजा भैया की मुश्किलें बढ़ीं? सुप्रीम कोर्ट का राजा भैया–भानवी सिंह केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल