Nitish Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा हिजाब विवाद लगातार तूल पकड़ता जा ßरहा है। अब इस मामले में रांची के इटकी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, वहीं कथित पीड़िता महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने बिहार छोड़ दिया है।
रांची के इटकी थाने में लिखित शिकायत
रांची के इटकी थाने में सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुर्तजा आलम ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने की घटना व्यक्तिगत नहीं बल्कि सार्वजनिक विवाद का विषय बन चुकी है।
Nitish Hijab Controversy: 15 दिसंबर की घटना, अगले दिन बिहार छोड़ा
यह घटना 15 दिसंबर को हुई थी। इसके अगले ही दिन महिला डॉक्टर नुसरत परवीन बिहार छोड़कर कोलकाता अपने परिवार के पास चली गईं। बताया जा रहा है कि नुसरत पढ़ाई में बेहद होनहार हैं और डॉक्टर बनना उनका सपना था, लेकिन इस घटना के बाद वे खुद को असहज और असुरक्षित महसूस । कर रही हैं।
कोलकाता में परिवार के साथ नुसरत परवीन
सूत्रों के मुताबिक, नुसरत परवीन फिलहाल कोलकाता में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। परिवार उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा है कि वे बिहार लौटकर सरकार की नौकरी जॉइन करें, लेकिन मानसिक आघात के चलते वे फिलहाल ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं।
Nitish Hijab Controversy: लखनऊ में भी तहरीर, बढ़ता जा रहा विवाद
इस मामले में समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने भी लखनऊ के कैसरबाग थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें…Christmas 2025: क्रिसमस की रात का सांस्कृतिक जश्न, क्रिसमस ईव पर क्यों खाई जाती हैं सिर्फ 7 मछलियां?






