ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » ग्रेटर नोएडा: बंद घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: बंद घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

Noida

Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो बंद पड़े घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब साढ़े दस लाख रुपये की ज्वैलरी, एक लैपटॉप, दो कलाई घड़ियां, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।

चोरी की घटनाओं के तरीके का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवधेश और बलराज के रूप में हुई है। दोनों आरोपी रैकी करके बंद घरों को निशाना बनाते थे। वे घरों के खिड़की या दरवाजे को काटकर अंदर घुसते और वहां से ज्वैलरी और कीमती सामान चुरा लेते थे। चोरी किए गए सामान को वे बाद में बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे।

Noida: सेक्टर-36 में हुई चोरी का मामला

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 28 फरवरी 2026 को सेक्टर-36 में एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। वे खिड़की काटकर घर में घुसे और कीमती सामान चुरा लिया। चोरी के बाद वे वैगन आर कार से फरार हो गए।

भारी मात्रा में सामान और अवैध हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से गले के हार, अंगूठियां, कान के टॉप्स, कड़े, पायल, सफेद धातु के मोती, लैपटॉप, घड़ियां, और एक अवैध तमंचा समेत कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल